UPSTF ने RO-ARO पेपर लीक के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया, 3 साथी भी पकड़े गए

योजना अनुसार गार्ड और अर्पित विनीत जसवंत ने अपने बंडल स्ट्रांग रूम में रखे, लेकिन कमलेश कुमार पाल उर्फ केके अपना बंडल स्ट्रांग रूम के बजाए बगल के मेडिकल रूम में लेकर चला गया. मेडिकल रूम में पहले से रखे कटर की मदद से बंडल खोला.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 21 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:12 PM IST

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) ने रविवार को आरओ/एआरओ पेपर लीक के मास्टरमाइंड को तीन साथियों सहित गिरफ्तार किया. UPSTF ने डॉ शरद पटेल को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया. शरद पटेल के साथ लखनऊ के अभिषेक शुक्ला, प्रयागराज के कमलेश कुमार पाल उर्फ केके और अर्पित विनीत जसवंत को भी गिरफ्तार किया गया. डॉ शरद पटेल ने लखनऊ के स्कूल संचालक सौरभ शुक्ला के साथ मिलकर पेपर लीक किया था. 

Advertisement

ऐसे बनी प्लानिंग
प्रयागराज के बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज में परीक्षा नियंत्रक अर्पित विनीत जसवंत की परीक्षा केंद्र से पेपर लीक करने में मिलीभगत थी. गिरफ्तार अर्पित विनीत जसवंत कमलेश उर्फ केके को 5 लाख रुपये में पेपर देने वाला था. इसके लिए 1 लाख एडवांस में दिए गए थे. बिशप जॉनसन गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज पर सुबह 6:30 बजे पेपर पहुंचने के बाद अर्पित विनीत जसवंत ने कमलेश को परीक्षा केंद्र में अंदर बुला लिया था. पेपर जब आया तो पेपर के 4 बंडल थे, जिसमें दो बंडल गार्ड और एक-एक बंडल अर्पित विनीत जसवंत और कमलेश कुमार पाल लेकर स्ट्रांग रूम की तरफ गए.

योजना अनुसार गार्ड और अर्पित विनीत जसवंत ने अपने बंडल स्ट्रांग रूम में रखे, लेकिन कमलेश कुमार पाल उर्फ केके अपना बंडल स्ट्रांग रूम के बजाए बगल के मेडिकल रूम में लेकर चला गया. मेडिकल रूम में पहले से रखे कटर की मदद से बंडल खोला. चारों सीरीज के पैकेट खोलकर मोबाइल से फोटो खींचे और दोबारा पैकेट और बंडल को टेप से चिपका दिया गया.

Advertisement

कमलेश कुमार पाल उर्फ केके पाल ने पेपर के चारों सीरीज व्हाट्सएप पर लखनऊ में सौरभ शुक्ला को भेजी थी और सौरभ शुक्ला ने डॉक्टर शरद पटेल और पुलिस के बर्खास्त सिपाही अरुण सिंह को भेजे थे. डॉक्टर शरद पटेल ने ही पेपर सिपाही भर्ती के मास्टरमाइंड और जेल में बंद राजीव नयन मिश्रा को भेजा था.

पूछताछ के दौरान राजीव नयन मिश्रा का फाइनेंस मैनेजर सुभाष प्रकाश भी पेपर लीक में शामिल था. सुभाष प्रकाश की तलाश की जा रही है. गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को कौशांबी के मंझनपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement