यूपी की महिला ने केरल में 6 साल की सौतेली बेटी की कर दी हत्या, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे

यूपी की महिला ने केरल में 6 साल की सौतेली बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. बच्ची अगले दिन अपने बिस्तर पर मृत पाई गई थी. इसके बाद जब पुलिस ने सौतेली मां को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने हत्या की वारदात को स्वीकार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जादू-टोने के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
यह सांकेतिक तस्वीर है यह सांकेतिक तस्वीर है

aajtak.in

  • कोठामंगलम,
  • 20 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

केरल के कोठामंगलम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की एक महिला को अपनी छह साल की सौतेली बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, अयाज खान की बेटी मुस्कान गुरुवार सुबह अपने बिस्तर पर मृत पाई गई थी. वो मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी. 

घटना के बाद, पुलिस ने अयाज खान और उनकी दूसरी पत्नी अनीशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्या इस हत्या की वजह सामने आ गई. न्यूज एजेंसी के मुताबिक पूछताछ के दौरान अनीशा ने अपराध कबूल कर लिया, जिसके बाद शुक्रवार को उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

हत्या की इस वारदात को लेकर पुलिस का कहना है कि अनीशा ने बुधवार रात लगभग 8:30 बजे अयाज के घर से बाहर जाने के बाद बच्ची का गला घोंटकर उसे मार डाला. अयाज खान कोठामंगलम के नेल्लिकुझी में एक बढ़ई के रूप में काम करता है. 

पुलिस ने इस मामले में नौशाद नामक एक स्थानीय व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है, जिस पर अनीशा और अयाज को इस अपराध के लिए उकसाने में शामिल होने का शक है. पुलिस की शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि पारिवारिक विवाद इस घटना का कारण हो सकता है.

इसके अलावा, मामले में 'काला जादू' और 'जादूटोना' से जुड़े एंगल की भी जांच की जा रही है. मुस्कान की हत्या ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही जांच पूरी करने और दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »