खाड़ी देशों में करता था प्रतिबंधित मीट सप्लाई, UP STF ने जुबैर कुरैशी को दबोचा

आरोपी जुबैर कुरैशी व उसके गैंग द्वारा काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रहीं थीं. इस संबंध में एसटीएफ की टीम को लगाया गया था.

Advertisement
आरोपी जुबैर कुरैशी आरोपी जुबैर कुरैशी

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 06 मई 2024,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

यूपी एसटीएफ ने खाड़ी देशों में प्रतिबंधित मीट की सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए अभियुक्त का नाम जुबैर कुरैशी है. उसपर जालौन में पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था. वह काफी दिनों से वांछित था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. फिलहाल, एसटीएफ जुबैर से पूछताछ कर रही है. 

Advertisement

बताया जा रहा है कि आरोपी जुबैर कुरैशी व उसके गैंग द्वारा काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सक्रिय होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिये जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रहीं थीं. इस संबंध में एसटीएफ की टीम को लगाया गया था. जिसके बाद आरोपी को होटल यूरेशिया पैलेस, नगीना चौराहा (थाना धामपुर) जनपद बिजनौर से गिरफ्तार किया गया. इसमें स्थानीय पुलिस की टीम भी शामिल रही.  

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने दिसंबर 2023 को जालौन के एट टोल प्लाजा के पास से कंटेनर ट्रक से हजार किलो से ज्यादा प्रतिबंधित मीट बरामद किया था. जिसको लेकर आधा दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ मुकदमा किया गया था. मामले में अब जुबैर कुरैशी पकड़ में आया है. गिरफ्तार जुबैर चेन्नई के रास्ते गल्फ देशों में प्रतिबंधित मीट की तस्करी करता था. पुलिस अभी तक 4 गौ-तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.  दो अन्य तस्करों की तलाश जारी है. 

Advertisement

पूछताछ में अभियुक्त जुबैर ने कबूला कि दिनांक 20-12-2023 नई दिल्ली से सी-फूड/फिश फूड के नाम का बिल बनवाकर कंटेनर में मीट लोड कराकर चेन्नई भेजा जा रहा था. अभियोग पंजीकृत होने पर उसपर इनाम घोषित हो गया था, जिसके डर से वह लुक-छिप कर रह रहा था. फिलहाल, इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement