मकानों में हुई चोरी, दरोगा बोला- तुम्हारी लड़कियों की वजह से बार-बार आ रहे चोर

UP News: एक पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि जब चौकी इंचार्ज मनीष चौहान को चोरी की सूचना दी जाती है, तो वह सीधे आकर बोलते हैं- ''तुम्हारी लड़कियों के कारण आ रहे हैं.'' पुलिस अधिकारी के इस व्यवहार से महिलाएं काफी आक्रोशित भी दिखीं.

Advertisement
DM से मिलने के लिए एक कर्मचारी से गुहार लगाती हुईं पीड़ित महिलाएं. DM से मिलने के लिए एक कर्मचारी से गुहार लगाती हुईं पीड़ित महिलाएं.

देवेन्द्र कुमार शर्मा

  • हापुड़,
  • 21 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में दर्जनों महिलाओं ने जमा होकर जिलाधिकारी मेधा रूपम के आवास पर धरना-प्रदर्शन किया. रोती-बिलखती महिलाओं ने डीएम से मिलने की भी गुहार लगाई. इसके पीछे की वजह थी- घरों में बार-बार हो रही चोरियां और थाने के पुलिस एसआई मनीष चौहान की अभद्रता. 

दरअसल, कोतवाली पिलखुवा इलाके के भोवापुर गांव में पिछले कुछ महीनों के भीतर 6-7 घरों में चोरियां हो चुकी हैं. देर रात भी दो मकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया. जहां से घरेलू सामान समेत नगदी की चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर फरार हो गए.

Advertisement

चोरी की शिकायत लेकर जब ग्रामीण पुलिस चौकी छिजारसी पहुंचे तो दरोगा मनीष चौहान ने उनसे अभद्रता कर दी. इससे क्षुब्ध होकर अपने लिए न्याय मांगने के लिए दर्जनों महिलाएं एकत्रित होकर जिलाधिकारी मेधा रूपम के आवास पर पहुंचीं और उनके गेट के सामने धरना देने बैठ गईं.

महिलाओं की मांग थी कि उनकी मुलाकात डीएम मेधा रूपम से कराई जाए. इस धरने के दौरान एक बुजुर्ग महिला बेहोश भी हो गई. जिसको उनके साथ मौजूद महिलाओं ने पानी पिलाकर किसी तरीके से होश में लाया गया.  

धरना दे रही महिलाओं ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में हमारे गांव में करीब 6 से 7 मकानों में चोरियां हो चुकी हैं. जब हम पिलखुवा पुलिस में इसकी शिकायत करने जाते हैं, तो उल्टा पुलिसकर्मी  हमसे ही अभद्रता करते हैं. पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई इन चोरियों के संबंध में नहीं की. 

Advertisement

पुलिस SI करते हैं अभद्र भाषा का इस्तेमाल

एक पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि जब चौकी इंचार्ज मनीष चौहान को चोरी की सूचना दी जाती है, तो वह सीधा आकर बोलते हैं- ''चोर जो आ रहे हैं, तुम्हारी लड़कियों के कारण आ रहे हैं.''  पुलिस अधिकारी के इस व्यवहार से महिलाएं काफी आक्रोशित भी दिखीं.

एक बुजुर्ग महिला ने रोते हुए बताया, मेरे बेटे की अभी 8 दिन पहले ही मृत्यु हुई है और मेरा पोता अस्पताल में भर्ती है. लेकिन घर में पीछे से चोरी हो जाने के कारण सारा सामान और नगदी चोर चुरा कर ले गए. अब मैं किस प्रकार अपने पोते का इलाज करा पाऊंगी. वहीं, जिलाधिकारी हापुड़ ने हम लोगों से मिलने को साफ इनकार कर दिया है. काफी देर चले धरना प्रदर्शन में पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास करती रही. काफी देर मान-मनौव्वल के बाद महिलाएं मानीं.  

इस मामले पर सीओ पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि ग्राम भोवापुर में बीती रात दो घरों में चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना प्राप्त होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »