UP: शख्स ने पत्नी से गैंग रेप की लिखवाई झूठी FIR, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश संभल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक व्यक्ति व उसके भाई को पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में आरोपी की तरफ से दर्ज कराया गया मामला फर्जी निकला.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • संभल,
  • 06 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST

उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने पत्नी से बलात्कार का झूठा मामला दर्ज कराने के आरोप में एक व्यक्ति व उसके भाई को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक न्यूज एजेंसी को एक पुलिस अधिकारी ने दी. पुलिस बताया कि व्यक्ति ने ऐसा इसलिए किया था, ताकि वह चारों आरोपियों को केस में फंसा सके.

Advertisement

यह भी पढ़ें: संभल: 'चाकू से मम्मी का गला काट दिया', पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा 'कातिल' पति, बेटे ने दी गवाही

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पति संजू और उसके भाई गोविंद को मंगलवार को यह झूठा दावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया कि उसकी पत्नी के साथ चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है. 

एसपी ने बताया कि रविवार को मौलनपुर गांव निवासी दोनों भाइयों ने पुलिस को बताया कि एक नवंबर को संजू की पत्नी घर लौट रही थी, तभी एक वाहन में उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया. हालांकि, जांच के दौरान पता चला कि संजू ने अपनी पत्नी के साथ शारीरिक रूप से मारपीट की थी, जिसके बाद वह घर छोड़कर कहीं और रहने लगी थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: संभल: 5 लाख की रंगदारी मांगने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरफ्तार, भेजे गए जेल, जानिए पूरा मामला

एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 248 (चोट पहुंचाने के इरादे से झूठा आरोप लगाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में दोनों को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »