रक्षाबंधन पर महिलाओं को CM योगी का बड़ा तोहफा: 27 अगस्त से मुफ्त बस यात्रा; चीनी की कालाबाजारी पर भी सख्त

रक्षाबंधन पर योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक महिलाएं बस में फ्री सफर कर सकेंगी, और उनके साथ एक अटेंडेंट भी मुफ्त यात्रा करेगा.

Advertisement
फ्री बस यात्रा के साथ-साथ अफसरों को कड़ा संदेश. (File Photo: PTI) फ्री बस यात्रा के साथ-साथ अफसरों को कड़ा संदेश. (File Photo: PTI)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:55 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को बड़ा उपहार दिया है. राज्य सरकार ने बहनों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा की घोषणा की है. यह सुविधा 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक लागू रहेगी. इस बार विशेष व्यवस्था के तहत महिला यात्री के साथ उनके एक सहयोगी को भी नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी.

Advertisement

इस सौगात के साथ ही मुख्यमंत्री ने शासन-प्रशासन के अधिकारियों को बाढ़, जलभराव, चीनी की उपलब्धता, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं.

चीनी की कालाबाजारी और स्कूलों पर सख्त नजर

सीएम योगी ने उच्चस्तरीय बैठक में साफ किया कि त्योहारों के मौसम में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन लगाने और नालों की तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए. जिलाधिकारियों को लगातार अलर्ट मोड में रहकर हर बाढ़ प्रभावित परिवार तक राहत सामग्री पहुंचाने को कहा गया है. 

चीनी की उपलब्धता

प्रदेश में चीनी की कोई कमी न होने का आश्वासन देते हुए सीएम ने जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. अधिकारियों को बाजार में आपूर्ति और दरों पर दैनिक निगरानी रखने को कहा गया है.

Advertisement

जिलाधिकारियों को प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुविधाएं मिल सकें. फर्जी व भ्रामक वीडियो के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर त्वरित और कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »