लखनऊ दहलाने की थी तैयारी! साकिब के फोन से खुले पाकिस्तानी हैंडलर के खौफनाक आदेश, रेलवे स्टेशन था टारगेट

यूपी एटीएस ने लखनऊ में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों के मोबाइल से कई सनसनीखेज ऑडियो रिकॉर्डिंग्स बरामद की हैं. इन ऑडियो में पाकिस्तानी हैंडलर्स द्वारा रेकी करने, टारगेट चुनने और धमाके के समय को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए थे. साजिश के तहत वारदात का वीडियो बनाकर पाकिस्तान भी भेजना था.

Advertisement
यूपी एटीएस ने विकास, लोकेश, साकिब और अरबाब (L to R) को गिरफ्तार किया. (Photo: ITG) यूपी एटीएस ने विकास, लोकेश, साकिब और अरबाब (L to R) को गिरफ्तार किया. (Photo: ITG)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ ,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

लखनऊ में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी साकिब और उसके साथियों के डिजिटल उपकरणों की जांच में यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है. आरोपियों के मोबाइल से मिले ऑडियो आदेशों से खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी हैंडलर्स ने इस मॉड्यूल को लखनऊ के भीड़भाड़ वाले इलाकों, खासकर रेलवे स्टेशन पर शाम के वक्त ब्लास्ट करने का टास्क दिया था. 

साकिब लगातार हर मूवमेंट की जानकारी दुबई में बैठे आकिब और पाकिस्तानी आकाओं को दे रहा था.एटीएस ने अब उन बैंक खातों का ब्योरा मांगा है जिनमें संदिग्ध रकम ट्रांसफर की गई थी.

Advertisement

शाम के वक्त धमाके की थी साजिश

जांच में सामने आया है कि आतंकियों ने लखनऊ के रेलवे स्टेशन की रेकी की थी क्योंकि वहां शाम को सबसे ज्यादा भीड़ होती है. पाकिस्तानी हैंडलर्स चाहते थे कि धमाके के बाद होने वाली मौतों और अफरा-तफरी का वीडियो बनाकर उन्हें भेजा जाए ताकि इसका असर बड़े स्तर पर दिखे. लखनऊ के अलावा कई धार्मिक शहर भी इनके निशाने पर थे.

फंडिंग और बैंक खातों पर शिकंजा

एटीएस को पता चला है कि साकिब ने अपने और करीबियों के खातों में पाकिस्तानी हैंडलर्स से फंडिंग मंगवाई थी. अब संबंधित बैंकों से लेनदेन का ब्योरा मांगा गया है. जिन भी खातों में संदिग्ध पैसा आया है, उन सभी लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी है. मोबाइल डिवाइसों को फॉरेंसिक लैब भेजकर और भी पुख्ता साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement