Gym में हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने, धर्मांतरण का आरोप, 10 पर एक्शन

मिर्जापुर में कथित धर्मांतरण और जिम में आने वाली महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने के आरोपों में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत 10 लोगों को चिन्हित किया गया है. जांच एजेंसियों के अनुसार यह गतिविधियां संगठित तरीके से संचालित की जा रही थीं. पुलिस ने इमरान खान और मौलवी खलीलु रहमान समेत अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
जिम के बहाने महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप है. (Photo:ITG) जिम के बहाने महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप है. (Photo:ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:59 PM IST

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में कथित धर्मांतरण और जिम में आने वाली हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत 10 आरोपियों को चिन्हित किया है. यह सख्त कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद उठाया गया है. प्रशासन का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर सरकार पूरी तरह सख्त है और ऐसे मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.

Advertisement

जिम आने वाली लड़कियों पर निशाना
पुलिस जांच के मुताबिक इस पूरे मामले में एक संगठित गिरोह की भूमिका सामने आई है. आरोप है कि जिम ट्रेनर इमरान खान और मौलवी खलीलु रहमान समेत अन्य आरोपियों ने मिलकर जिम आने वाली कई हिंदू महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाने और उनका धर्म परिवर्तन कराने की साजिश रची.

जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से संपर्क बनाकर महिलाओं को प्रभावित करने की कोशिश की और इस पूरी गतिविधि को एक संगठित अपराध के रूप में अंजाम दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े कई अहम सबूत भी जांच के दौरान मिले हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है.

गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन
इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें चिन्हित किया है. अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई केवल शुरुआती कदम है और आगे की जांच में और भी नाम सामने आ सकते हैं.

Advertisement

प्रशासन ने दोहराया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, जबरन धर्मांतरण या संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement