शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी नर्सों से मारपीट और अपहरण की कोशिश, पिता-पुत्र समेत 20 पर FIR

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस कराने आई मरीज के परिजनों ने ट्रेनी नर्सों पर हमला कर दिया। आरोपियों पर नर्सों के साथ मारपीट, बदसलूकी और अपहरण के प्रयास के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में बवाल (Photo- Screengrab) शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में बवाल (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • शाहजहांपुर ,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:21 PM IST

Uttar Pradesh News: शाहजहांपुर पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में ट्रेनी नर्सों पर हुए हमले के मामले में देर रात एक पिता, उसके बेटे और करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब लता सिंह नाम की महिला के परिजनों को लगा कि एक ट्रेनी नर्स मरीज का वीडियो बना रही है. इसी शक में परिजनों ने नर्स के बाल खींचे और उसके साथ मारपीट की. इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को बुलाकर डायलिसिस यूनिट में तोड़फोड़ की और नर्सों पर हमला कर दिया.

Advertisement

अपहरण का प्रयास और छेड़छाड़ का आरोप

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपियों ने बाद में कई अन्य लोगों को बुला लिया, जिन्होंने डायलिसिस यूनिट में प्रवेश कर परिसर में तोड़फोड़ की और नर्सों के साथ मारपीट की. 

एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने एक नर्स को जबरन कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश की और उसके साथ अभद्रता भी की. पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है.

धमकियों का आरोप और विधायक का कनेक्शन

घटना के बाद रविवार शाम ट्रेनी नर्सों ने शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा से मुलाकात की. नर्सों ने आरोप लगाया कि उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए लगातार धमकियां दी जा रही हैं और दबाव बनाया जा रहा है. 

Advertisement

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेनी नर्स ने ददरौल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक से हमलावरों के जुड़े होने का आरोप लगाया है. इस संबंध में जब ददरौल विधायक अरविंद सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »