दिन में महिलाओं के जरिए रेकी, फिर रात को चोरी, 30 लाख की ज्वलेरी के साथ पांच गिरफ्तार

यूपी के कौशांबी में पुलिस ने चोरों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं. महिलाएं दिन में बंद पड़े घरों की रेकी करती थी और फिर रात में गैंग के अन्य चोर वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस ने इस गैंग से 30 लाख रुपये की ज्वेलरी भी बरामद की है.

Advertisement
पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार

अखिलेश कुमार

  • कौशांबी,
  • 29 मई 2023,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

यूपी के कौशांबी जिले में पुलिस ने चोरों के ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसमें महिलाएं भी शामिल थी. पुलिस ने चोरी की आरोपी महिलाओं से 30 लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद की है. दो महिला सहित पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया है.

दरअसल करारी थाना क्षेत्र में 24 घंटे पहले गेस्ट हाउस मालिक के घर से 12 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी हो गई थी. चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी. पुलिस को चोरों तक पहुंचने में उसी फुटेज से मदद मिली.

Advertisement

इसी तरह महेवाघाट पुलिस और एसओजी ने दो महीने पहले इनकम टैक्स ऑफिसर के घर हुई 15 लाख की चोरी के मामले का भी खुलासा कर दिया. इस वारदात में दो महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों चोरियों में शामिल इस गिरोह के लोग पहले ऐसे घर की रेकी करते थे जिनमें ताला लगा रहता था. चोरों ने कुल 5 घरों को अपना निशाना बनाया था. 

बताया जा रहा है कि करारी थाना क्षेत्र के हजरतगंज में रहने वाले शोएब परिवार के साथ जियारत करने के लिए 26 मई को देवा शरीफ गए थे और घर में ताला लगा हुआ था. इसका फायदा चोरों ने उठाया. 

27-28 मई की रात चोर घर के भीतर घुस गये और अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के लगभग 15 लाख के जेवर पर अपना हाथ साफ कर लिया. सुबह जब परिवार के लोग वापस घर आए तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए. भीतर अलमारी और लॉकर का भी ताला टूटा था.

Advertisement

इसी दौरान पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगाला तो एक युवक घर के भीतर आते-जाते दिखा. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. चोर मोहम्मद अहमद आजाद नगर का रहने वाला था.  

पूछताछ के दौरान उसने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया. इसी के साथ महेवाघाट थाना क्षेत्र के निखोदा गांव में रहने वाले इनकम टैक्स ऑफिसर दिनेश नारायण मिश्रा और पड़ोसी दलजीत सिंह के घर हुई चोरी के मामले का भी खुलासा हो गया.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »