अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी, योगी का एक्शन.... क्या बोले अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अलीगढ़ में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गौ हत्या पर प्रतिबंध की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गौ रक्षा बड़ा मुद्दा बनेगी और मतदाता उसी दल का समर्थन करेंगे जो गौमाता के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाएगा. उन्होंने अखिलेश यादव की बेटी से जुड़े विवाद, जय श्रीराम के नारों और अलीगढ़ के नाम को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

Advertisement
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग दोहराई. File Photo ITG अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग दोहराई. File Photo ITG

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:31 PM IST

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में यात्रा कर रहे हैं. इसी क्रम में वह अलीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कई राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखी.

अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर हुई टिप्पणियों और उस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान के संबंध में पूछे गए सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा वह सही है, लेकिन उन्हें शुरुआत में ही हस्तक्षेप करना चाहिए था. उनका कहना था कि यदि पहले दिन ही ऐसी टिप्पणियों को रोकने की बात कही जाती तो मामला आगे नहीं बढ़ता.

Advertisement

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य गौमाता की रक्षा के लिए जनजागरण करना है. उन्होंने कहा कि अब यह नेता नहीं, बल्कि मतदाता तय करेगा कि वोट किसे दिया जाए. उनके अनुसार, जो दल और नेता गौमाता को माता का दर्जा देने तथा गौ रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की बात करेंगे, जनता उनका समर्थन करेगी. उन्होंने कहा कि एक-एक वोट नेताओं के लिए महत्वपूर्ण होता है और जनता अपनी शर्तों पर मतदान करेगी.

गौ हत्या के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है और गाय की हत्या या उसके मांस का व्यापार गलत है. उन्होंने लोगों से गौमाता के प्रति सम्मान का भाव रखने की अपील की.

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एक भाजपा मंत्री द्वारा लगाए गए जय श्रीराम के नारों को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि केवल नारे लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि गौ रक्षा के लिए वास्तविक प्रयास होने चाहिए. उनके अनुसार, किसी भी व्यक्ति की हिंदू पहचान उसके आचरण और गौमाता के प्रति सम्मान से तय होगी.

Advertisement

अलीगढ़ के नाम को लेकर चलने वाली बहस पर उन्होंने कहा कि ‘अली’ संस्कृत का शब्द है, जिसका अर्थ मित्र या सखी होता है. उन्होंने कहा कि नाम बदलने के बजाय समाज को गौ रक्षा और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए.

2027 के विधानसभा चुनाव में गौमाता बड़ा चुनावी मुद्दा होगा
शंकराचार्य ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में गौमाता एक बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगी. उन्होंने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे गौमाता को राज्य माता और राष्ट्रमाता का दर्जा देने के लिए स्पष्ट योजना लेकर जनता के बीच आएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »