सुल्तानपुर के सर्राफा की दुकान में डकैती करने वाले 4 बदमाश अरेस्ट, एक-एक लाख का था इनाम

सुल्तानपुर डकैती कांड में फरार चल रहे एक-एक लाख के इनामी 4 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सुल्तानपुर में 28 अगस्त को एक सर्राफा दुकान में करोड़ों की डकैती हुई थी. इस मामले के एक आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंट के बाद काफी बवाल मचा हुआ है.

Advertisement
सुल्तानपुर डकैती कांड के चार आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर डकैती कांड के चार आरोपी गिरफ्तार

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 11 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

सुल्तानपुर में ज्वैलरी शॉप में डकैती के आरोपी चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोप मंगेश यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था. जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. उन सब के सिर पर एक-एक लाख के इनाम थे. 

गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद यादव, दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह और विनय शुक्ला शामिल हैं. बुधवार को चारों को सुल्तानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया. एक सप्ताह पहले 28 अगस्त को चारों ने ठठेरी बाजार स्थित आभूषण दुकान में डाका डाला था.  

Advertisement

दो किलो सोने के आभूषण बरामद
चारों बदमाशों के पास से ज्वैलरी शॉप से लूटा गया 2 किलो 700 ग्राम हीरे जड़ित सोने के जेवरात बरामद किये गए है. 28 अगस्त को हुई डकैती के दौरान बदमाशों ने जिस बोलोरो गाड़ी को बैकअप में रखा था वो बोलेरो भी बरामद  हुई है . बोलेरो का मालिक त्रिभुवन कोरी को पहले ही एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें: सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े बदमाशों ने डाला डाका, गहने और कैश लूटकर पिस्टल लहराते हुए भागे, Video

एक सप्ताह पहले सर्राफा दुकान में हुई थी डकैती
सुल्तानपुर में 28 अगस्त को ठठेरी बाजार स्थित ओम ऑर्नामेंट नाम की दुकान में कुछ नाकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डाका डाला था. इस दौरान हथियार के बल पर दुकादान और दुकान में मौजूद अन्य लोगों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया गया था. बताया जाता है कि बदमाशों ने करोड़ की डकैती की थी. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »