EXCN हत्याकांड के हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, घर में घुसकर पीट-पीटकर की थी हत्या

सुल्तानपुर में शनिवार को देर रात करीब 2 बजे पुलिस और एक्सीईएन हत्याकांड के हत्यारोपियों में मुठभेड़ हो गई. जिससे दोनों घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों बनारस से बिहार भागने की फिराक में थे.

Advertisement
EXCN हत्याकांड के हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार EXCN हत्याकांड के हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

महेश शर्मा

  • सुल्तानपुर,
  • 18 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 9:12 AM IST

यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार देर रात करीब 2 बजे के आसपास पुलिस व एक्सीईएन हत्याकांड के हत्यारोपियों में मुठभेड़ हो गई. जिससे मुख्य हत्यारोपी जल निगम के एई समेत दो हत्यारोपियों के पैर में गोली लग गई. इससे दोनों घायल हो गए. दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि दोनों वाराणसी के रास्ते बिहार भागने के फिराक में थे. दोनों ने शनिवार की सुबह मिलकर नगर क्षेत्र में एक्सीईएन की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

Advertisement

बनारस से बिहार भागने की फिराक में थे आरोपी

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोतवाली नगर प्रभारी एके द्विवेदी को शनिवार रात में सूचना मिली कि एक्सीईएन हत्याकांड के दोनों आरोपी अमित व उसके साथी प्रदीप दूबेपुर मोड़ से बनारस रोड होते हुए बनारस से बिहार भागने की फिराक में हैं. इस सूचना पर पुलिस की टीम ने घेराबंदी शुरू की. इसी बीच दोनों हत्यारोपी रात करीब 2 बजे आते हुए दिखाई दिए.

यह भी पढ़ें: जल निगम के Executive इंजीनियर के मुंह पर चिपकाया टेप... फिर पीट-पीटकर कर दी हत्या

इस दौरान पहले से मौजूद पुलिस टीम को देखते ही हत्यारोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद दोनों कोतवाली नगर के अमहट स्थित हवाई पट्टी के पीछे की ओर भागने लगे. वहीं, दोनों का पीछा करते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की. फायरिंग में अमित कुमार व प्रदीप दोनों घायल हो गए. जिसके बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया.

Advertisement

जानिए पूरा मामला

कोतवाली नगर के विनोवापुरी मोहल्ले में जल निगम ग्रामीण क्षेत्र का कार्यालय है. यही से ठीक 50 मीटर दूरी पर जल निगम ग्रामीण के अधिशाषी अभियन्ता संतोष कुमार किराए के मकान पर रहते थे. शनिवार सुबह उनके ही विभाग के संविदा सहायक अभियन्ता अमित और एक अन्य ने उनके चालक को फोन कर घर खुलवाया और फिर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. मृतक बलिया के रतसड़कला के मूल निवासी थे, उनका परिवार प्रयागराज में रहता है. सूचना मिलने पर मृतक के भाई मृतक के भाई संजय कुमार व पत्नी आदि सुल्तानपुर पहुंचे थे.


भाई की तहरीर पर एई अमित कुमार व एक अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज हुआ था. मृतक के पिता भी प्रयागराज में रेलवे में अधिकारी हैं. 35 वर्षीय पत्नी ममता भी सरकारी नौकरी करती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »