चार बेटे, करोड़ों की संपत्ति, फिर भी वृद्धाश्रम... रुला देगी आगरा की 87 वर्षीय मां की कहानी

UP News: आगरा के चर्चित आंखों के अस्पताल के संस्थापक गोपीचंद्र अग्रवाल की 87 वर्षीय पत्नी विद्या वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर है. उनके चार बेटे और बहुएं हैं. कभी अरबों की संपत्ति की मालकिन रहीं विद्या देवी से सभी बेटों ने प्रॉपर्टी का हिस्सा लेकर उन्हें घर से निकाल दिया. अब वह वृद्धाश्रम में रह रही हैं.

Advertisement
87 साल की अरबपति बुजुर्ग महिला वृद्धा आश्रम में रहने के लिए मजबूर 87 साल की अरबपति बुजुर्ग महिला वृद्धा आश्रम में रहने के लिए मजबूर

अरविंद शर्मा

  • आगरा,
  • 06 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 1:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कभी अरबपतियों में गिनती होने वाले परिवार की 87 साल की बुजुर्ग महिला को वृद्धाश्रम में रहना पड़ रहा है. महिला के चार बेटे हैं और चारों के पास करोड़ों की संपत्ति है. बावजूद इसके बुजुर्ग महिला कई महीनों तक दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर रहीं. बेटे और बहुएं उन्हें रखने के लिए तैयार नहीं हैं. 

Advertisement

बुजुर्ग महिला का नाम मां विद्या देवी है, वह आगरा के नामचीन आंखों के अस्पताल के संस्थापक रहे गोपीचंद अग्रवाल की पत्नी हैं. गोपीचंद की गिनती शहर के अरबपतियों में होती थी. विद्या देवी आलीशन कोठी में अपने चार बेटों के साथ रहती थीं. चारों बेटों को अपने पैरों पर खड़ा किया और सभी की शादी की. 13 साल पहले गोपीचंद की मौत हो गई और धीरे-धीरे उनकी जिंदगी बदलने लगी. बेटों ने प्रॉपर्टी का बंटवारा कर लिया लेकिन बूढ़ी मां को कुछ नहीं मिला. 

यह भी पढ़ें...

बेटे के पास 30 करोड़ की संपत्ति, पोता IAS... दादा-दादी को नहीं मिलता था खाना, रुला देगा यह सुसाइड नोट

 

बेटों और बहुओं ने बुजुर्ग को घर से निकाला

कुछ दिन तो विद्या देवी अपने बड़े बेटे के साथ रहीं, लेकिन बहू ने ताने मारने शुरू कर दिए. तो वह दूसरे बेटे के साथ रहने लगी.फिर बारी- बारी से तीसरे और चौथे बेटे के साथ रही. लेकिन उनकी किसी के साथ नहीं बनीं. किसी ने कहा कि कपड़े से बदबू आती है तो किसी ने यमुना में फेंकने की बता कही. इस पर भी जब विद्या देवी ने घर नहीं छोड़ा तो बेटे ने बुजुर्ग मां से मारपीट कर धक्के देकर कोठी से बाहर कर दिया. 

Advertisement

वृद्धाश्रम में रहने के लिए मजबूर महिला

जब इस बात की जानकारी विद्या देवी की रिश्तेदार अग्रवाल महिला मंच की अध्यक्ष शशि गोयल को हुई तो उन्होंने विद्या देवी के बेटों को समझाने की कोशिश की. लेकिन बात नहीं बनी तो 19 दिसंबर  को शशि गोयल, विद्या देवी को अपने साथ रामलाल वृद्धा आश्रम ले आईं. अब विद्या देवी वृद्ध आश्रम में रह रहीं हैं. आश्रम प्रबंधक ने बताया कि बुजुर्ग विद्या देवी की आश्रम में पूरी देखभाल की जा रही हैं. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »