'...बीजेपी ने गुंडे भेजे', लखनऊ में विरोध के बाद सत्ताधारी दल पर बरसे अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और काले झंडे दिखाए. इसे लेकर अखिलेश यादव ने सत्ताधारी बीजेपी पर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी ने गुंडे भेजे थे जिससे मैं यज्ञ में न पहुंच पाऊं.

Advertisement
अखिलेश यादव (फाइल फोटोः पीटीआई) अखिलेश यादव (फाइल फोटोः पीटीआई)

संतोष शर्मा / आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 28 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को शनिवार के दिन लखनऊ में विरोध का सामना करना पड़ा. राजधानी लखनऊ में गोमती नदी के किनारे मां पीतांबरा के मंदिर में चल रहे मां पीतांबरा 108 महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव का हिंदू महासभा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया और जमकर नारेबाजी की.

Advertisement

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को काले झंडे भी दिखाए. अखिलेश यादव ने इसे लेकर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोला है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि मैं यहां मां पीतांबरा के यज्ञ में शामिल होने के लिए आया. लेकिन इससे बीजेपी से जुड़े लोगों के पेट में दर्द हो रहा है.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मुझे यहां बुलाया, उनको अब बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तरफ से धमकी मिल रही है. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी धर्म की ठेकेदार नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यहां गुंडे भेजे थे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने गुंडे इसलिए भेजे थे जिससे मैं कार्यक्रम में न पहुंच पाऊं.

अखिलेश यादव ने कहा कि अभी भी गुंडे मेरे पीछे घूम रहे हैं लेकिन हम समाजवादी लोग हैं. गुंडों से घबराने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग दलित को शुद्र मानते हैं. सपा अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के लोग हम सबको शुद्र मानते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों को इस बात की तकलीफ है कि हम गुरु और संतों से आशीर्वाद लेने क्यों जा रहे हैं.

Advertisement

अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य से कुछ ही देर पहले हुई मुलाकात को लेकर सवाल के भी जवाब दिए. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या को मैंने कहा है कि वे जाति आधारित जनगणना को लेकर आंदोलन में वे आगे बढ़ें. हालांकि, अखिलेश यादव ने रामचरितमानस को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कुछ नहीं कहा.

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को मिलने के लिए लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में तलब किया था. अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य की ये मुलाकात काफी देर तक चली थी. शुरू में ये खबरें आई थीं कि रामचरितमानस को लेकर बयान के कारण अखिलेश, स्वामी प्रसाद मौर्य से नाराज हैं और इसी को लेकर उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को तलब किया है.

बाद में स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी इसे खारिज करते हुए बताया था कि अखिलेश यादव से उनकी जातिगत जनगणना समेत कई मुद्दों पर बात हुई है. बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर साधु-संतों में नाराजगी है. साधु-संत स्वामी प्रसाद के साथ ही अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर हमलावर हो गए हैं और अखिलेश को लखनऊ में विरोध भी झेलना पड़ा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »