Snake Murder mystery : 4 शब्दों का सवाल, लेकिन 'जहरीली' दामिनी ने नहीं खोली जुबान, कैद हुई खामोशी

मेरठ के चर्चित Snake Murder केस में सांप से डंसवाकर पति की हत्या की आरोपी दामिनी से जब पूछा गया कि क्या तुम्हें अपने किए पर पछतावा है? तो उसने सवाल का जवाब नहीं दिया. उसकी खामोशी चर्चा का विषय बन गई. हालांकि बाद में उसने बताया कि वह अतुल के साथ नहीं रहना चाहती थी. उसकी जिंदगी नरक हो गई थी. पड़ोसियों ने बताया कि तुषार हमेशा दामिनी के घर आता जाता था.

Advertisement
दामिनी ने पूछताछ की शुरूआत में कुछ भी नहीं बताया (Photo : ITG) दामिनी ने पूछताछ की शुरूआत में कुछ भी नहीं बताया (Photo : ITG)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

'क्या तुम्हें अपने किए पर कोई पछतावा है?' दामिनी से जब से सवाल पूछा गया तो जवाब में सिर्फ खामोशी मिली. उसने न सिर हिलाया, न कोई सफाई दी और न ही किसी सवाल का जवाब दिया. हालांकि बाद में पूछताछ के दौरान दामिनी ने  कहा कि वह अतुल के साथ नहीं रहना चाहती थी और उससे छुटकारा चाहती थी. उससे मेरी जिंदगी नरक बना दी थी.

Advertisement

बताया जा रहा है कि जिस महिला के हाथ पर आज भी 'अतुल की गुजरी' लिखा टैटू है, उसी पर अब पुलिस ने पति अतुल पंवार की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है. पुलिस का दावा है कि स्कूल के ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की के साथ मिलकर पहले सड़क हादसे के जरिए हत्या की कोशिश की गई और बाद में जहरीले सांप का इस्तेमाल कर घटना को हादसा दिखाने की योजना बनाई गई. पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और सबूतों, कॉल डिटेल, फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

किराये के मकान में रह रहे थे दोनों

वर्ष 2019 में अतुल और दामिनी ने प्रेम विवाह किया था. दोनों ने मिलकर कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल शुरू किया और कुछ महीने पहले ही हस्तिनापुर में किराये के मकान में रहने आए थे. पुलिस के अनुसार बाद में स्कूल के ड्राइवर तुषार से दामिनी की नजदीकियां बढ़ीं. जांच में इन्हीं संबंधों और लगभग 20 लाख रुपये की बीमा राशि को साजिश की अहम वजह माना जा रहा है. पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया कि अतुल को रास्ते से हटाने की कथित कोशिश एक बार पहले भी की गई थी. करीब 20 दिन पहले अर्टिगा कार से टक्कर मारने का प्रयास हुआ, लेकिन हेलमेट की वजह से वह बच गए. इसके बाद कथित तौर पर योजना बदली गई और सांप से जुड़ा प्लान तैयार किया गया.

Advertisement

किसी भी कीमत पर चाहती थी छुटकारा

एक समय था जब अतुल और दामिनी के बीच गहरा प्यार था दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई थी अब यह प्यार इतनी नफरत में बदल गया था कि उसने अतुल की जान लेने का फैसला कर लिया अब वह किसी भी कीमत पर अतुल से छुटकारा चाहती थी. यह भी बताया जा रहा है कि इस पूरी कहानी का षड्यंत्र दामिनी ने ही रचा था और इंटरनेट पर सांप को सर्च किया और उसकी तस्वीर डाउनलोड की और फिर सपेरों को ढूंढने का काम किया.  दामिनी की अतुल से छुटकारा पाने की प्लानिंग काफी महीनों से चल रही थी .

बताया जा रहा है कि उसने इंटरनेट पर सबसे जहरीले सांप को लेकर सर्च किया. करैत सांप के बारे में पता चलने के बाद उसकी खासियत और बाकी जानकारी भी जुटाई. और अपने काम के लिए उसने सांप को सही पाया. तुषार ने इसकी फोटो इंटरनेट से डाउनलोड की और वह फोटो तुषार ने सोनू और उदय को दिखाते हुए कहा कि यह वाला सांप चाहिए बताया जा रहा है कि ₹15000 इस काम के लिए एडवांस भी दिए गए थे. यह भी बात सामने आ रही है कि करीब सात दिन में सपेरा कहीं से यह सांप पकड़ कर ले आया और सांप मिलने के बाद योजना को अंजाम देने की तैयारी होने लगी.  वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार सांप पकड़ने में एक अन्य सपेरे ने भी सोनू और उदय की मदद की थी जिसको पुलिस खोजने में लगी है. हालांकि पुलिस आधिकारिक तौर पर इस पर अभी कुछ नहीं बता रही है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »