UP: सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 3 युवकों की मौत

यूपी के सीतापुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी. जिससे तीन युवकों की मौत हो गई. इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है.

Advertisement
सड़क हादसे में तीन की मौत. (Photo: Representational ) सड़क हादसे में तीन की मौत. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • सीतापुर,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:19 AM IST

सीतापुर में शनिवार की शाम को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रामपुर मथुरा इलाके के बसुरा गांव के पास हुई, जब गोलू (30) और उसके चचेरे भाई कुलदीप (27) और सुजीत (25) अपने चाचा की शादी में शामिल होने जा रहे थे.

Advertisement

पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी. इससे तीनों सवार मोटरसाइकिल से नीचे गिर गए और उनके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं. टक्कर के बाद वह वाहन मौके से फरार हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रामपुर मथुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: झांसी में बड़ा सड़क हादसा: सेना की गाड़ी और मुर्गियों से लदे पिकअप की सीधी भिड़ंत, नायब सूबेदार की मौत

मामले की जांच में जुटी पुलिस

रामपुर मथुरा के स्टेशन हाउस ऑफिसर श्यामू कनौजिया ने बताया कि इस दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई. उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.  अज्ञात वाहन का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. इसके लिए टीम का गठन किया गया है.

Advertisement

कनौजिया ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की जांच चल रही है और कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement