शामली में नगर पालिका अध्यक्ष ने महिला से कीं अश्लील बातें, मंत्री बोले- दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

उत्तर प्रदेश के शामली में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल की एक महिला के साथ अश्लील चैट वायरल हो रही है. इस मामले का जो वीडियो सामने आया है, उसमें नपाध्यक्ष एक महिला से अश्लील बातें करते दिख रहे हैं. यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया. अब मंत्री दिनेश खटीक ने मामले की जांच का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
शामली में वीडियो हो रहा वायरल. शामली में वीडियो हो रहा वायरल.

शरद मलिक

  • शामली,
  • 30 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:47 AM IST

शामली में सोशल मीडिया पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह एक महिला से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे हैं. वीडियो दो मिनट 41 सेकेंड का है. इस दौरान वह कुछ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करते हैं तो महिला उनकी बात मानने से मना कर देती है और कहती है कि सर पॉसिबल नहीं है. वीडियो वायरल होने के बाद लोग विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग संगल के इस कृत्य को निंदनीय बता रहे हैं, वहीं कुछ सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी आलोचना कर रहे हैं.

Advertisement

इसी मामले से जुड़े कुछ वॉट्सएप चैट भी वायरल हो रहे हैं. नगर पालिका अध्यक्ष ने जिस महिला के साथ बात की, उस महिला के पास खड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरी बातचीत का वीडियो बना लिया, जो अब वायरल है. वीडियो में आसपास के शोर का भी जिक्र किया जा रहा है. इसके चलते नपाध्यक्ष की बात स्पष्ट रूप से समझ में नहीं आ रही है.

इस वीडियो के साथ जो वॉट्सएप चैट वायरल हैं, उनमें भी आपत्तिजनक बातें की गई हैं. अब महिला और अरविंद संगल के बीच की बातचीत को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: Bihar: प्रेमिका ने अश्लील बातें करने से किया मना, प्रेमी ने उसकी सहेली के साथ की ये हरकत

इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने शामली दौरे के समय कहा था कि इस मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

अरविंद संगल इससे पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं. नगर पालिका के ईओ ने भी उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके कारण संगल को एक सप्ताह की जेल भी हुई थी. अब इस नए वीडियो को लेकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement