शामली: पेड़ पर चढ़ते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आई मादा तेंदुआ, करंट लगने से मौत, फॉरेस्ट ऑफिस में हुआ अंतिम संस्कार

शामली के कांधला क्षेत्र में एक मादा तेंदुए की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग मौके पर पहुंचा और पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार DFO ऑफिस में किया गया. बरेली भेजी गई रिपोर्ट से मौत की पुष्टि की जाएगी.

Advertisement
मादा तेंदुए की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत मादा तेंदुए की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत

शरद मलिक

  • शामली ,
  • 07 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

उत्तर प्रदेश के जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव कनियांन में शनिवार सुबह एक मादा तेंदुआ मृत अवस्था में पड़ी मिली. गांव वालों के अनुसार उन्होंने गांव में रहने वाले नीलू पुत्र सुल्तान के खेत में पीपल के पेड़ के नीचे मृत तेंदुए को जैसे ही देखा तुंरत ही इसकी वन विभाग को इसकी सूचना दी. 

ग्रामीणों के अनुसार, तेंदुआ पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. तेंदुए की पूछ झुलसी हुई थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि करंट लगने से ही उसकी जान गई.

Advertisement

करंट लगने से मादा तेंदुए की मौत

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. स्थानीय किसान मोंटी ने बताया कि दो दिन पहले इसी इलाके में तीन तेंदुए देखे गए थे, जो अब तक किसी पर हमला नहीं कर रहे थे और इंसानों से बचते फिर रहे थे.

फॉरेस्ट ऑफिस में हुआ अंतिम संस्कार

DFO शामली जगदेव सिंह ने जानकारी दी कि तेंदुए के बच्चे की मौत करंट लगने से हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया और बिसरा जांच के लिए बरेली भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. वन विभाग ने शामली फॉरेस्ट ऑफिस में तेंदुए के बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »