SDM Jyoti Maurya Case... होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे सस्पेंड, विभागीय जांच भी होगी

बरेली में तैनात SDM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने मनीष दुबे के खिलाफ कई आरोप लगाए थे. डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज ने जांच मामले की जांच की थी. उनकी रिपोर्ट के बाद डीजी होमगार्ड ने दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी. 2 महीने तक डीजी होमगार्ड की सिफारिश की फाइल दबी रही थी.

Advertisement
मनीष दुबे, आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य. (फाइल फोटो) मनीष दुबे, आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य. (फाइल फोटो)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 10 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

SDM ज्योति मौर्य केस में फंसे महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर बड़ी कार्रवाई हुई है. डीजी होमगार्ड बी. के. मौर्य की सिफारिश पर मनीष दुबे को शासन ने सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है. इतना ही नहीं दुबे के खिलाफ विभागीय जांच का भी आदेश दिया गया है.

दरअसल, बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने मनीष दुबे के खिलाफ कई आरोप लगाए थे. डीआईजी होमगार्ड प्रयागराज ने जांच मामले की जांच की थी. उनकी रिपोर्ट के बाद डीजी होमगार्ड ने दुबे को सस्पेंड करने की सिफारिश की थी.

Advertisement

विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए

2 महीने तक डीजी होमगार्ड की सिफारिश की फाइल दबी रही थी. इस मामले में कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बीते सप्ताह मनीष दुबे को सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए थे. मंत्री के आदेश के बाद महोबा के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को सस्पेंड किया गया है और विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं.

बता दें कि ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने पत्नी और मनीष दुबे पर हत्या की साजिश रचने का आरोप भी लगाया था. साथ ही कहा था कि पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति ने गलत तरीके से करोड़ों की संपत्ति बनाई. हालांकि कोर्ट में केस चलने के दौरान ही आलोक ने पत्नी से समझौता कर लिया था.

बुरी तरह फंसे होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे

Advertisement

इस मामले में ज्योति मौर्य ने भी आलोक के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी. उसे वापस लिए जाने को लेकर दोनों के बीच बातचीत चल रही है. पति पत्नी के बीच विवाद में महोबा में तैनात मनीष दुबे बुरी तरह फंस गए हैं.

2010 में आलोक से हुई थी ज्योति मौर्य की शादी

जानकारी के मुताबिक, ज्योति और आलोक की शादी साल 2010 में हुई थी. 2015 में ज्योति एसडीएम पद के लिए चयनित हुईं. ज्योति और आलोक की जुड़वा बेटियां भी हैं. हालांकि दोनों के बीच अभी न्यायालय में तलाक का मामला लंबित है. पति पत्नी के बीच विवाद के प्रकरण की आंच पूरे देश मे फैली थी. सोशल मीडिया में लोगों ने जमकर ट्रोल किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »