यूपी में सपा MP का छलका दर्द, बोले- 'हम पाकिस्तान के सांसद थोड़े ही हैं, हिंदुस्तान के ही हैं', जानें क्यों भड़के आनंद भदौरिया

लखीमपुर खीरी जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित दिशा की बैठक के दौरान विकास कार्यों के शिलापटों पर नाम न होने से नाराज धौरहरा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने प्रशासनिक अधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए तीखा सवाल उठाया है.

Advertisement
धौरहरा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया (Photo- ITG) धौरहरा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया (Photo- ITG)

अभिषेक वर्मा

  • लखीमपुर खीरी ,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

Uttar Pradesh News: धौरहरा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है. लखीमपुर खीरी जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान विकास कार्यों के सरकारी शिलापटों पर अपना नाम न लिखे जाने के विरोध में उन्होंने जिला अधिकारी के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया. यह बैठक खीरी लोकसभा सीट से सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा की अध्यक्षता और आनंद भदौरिया के नेतृत्व में चल रही थी, जिसमें डीएम अंजनी कुमार सिंह सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद थे. सांसद ने ब्लॉक, नगर पालिका और जिला पंचायत स्तर के कार्यों में हो रही उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठाई. 

Advertisement

कलेक्ट्रेट की बैठक में मचा हड़कंप

सभागार में चल रही समीक्षा बैठक के दौरान अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब सपा सांसद आनंद भदौरिया ने एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मुद्दा उठाया. सांसद भदौरिया ने सीधे डीएम को संबोधित करते हुए कहा कि खंड विकास, क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक स्तर या नगर पंचायत स्तर से कराए जाने वाले किसी भी विकास कार्य के शिलापट पर किसी भी सांसद का नाम नहीं लिखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि मोहम्मदी और पास के गांवों में तो वह अपना नाम ढूंढते रह जाते हैं, लेकिन कहीं भी उनका नाम दर्ज नहीं है.

'हम पाकिस्तान के सांसद थोड़े हैं'

सांसद आनंद भदौरिया ने बैठक में अधिकारियों के सामने अपना दर्द और नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब शासन का स्पष्ट निर्देश है कि सारे जनप्रतिनिधियों के नाम शिलापट पर होने चाहिए, तो इस नियम का पालन क्यों नहीं किया जा रहा है? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सांसद आखिर सांसद होता है, चाहे वह सत्ता पक्ष का हो या फिर विपक्ष का. हम कोई पाकिस्तान के सांसद थोड़े ही हैं, हम तो हिंदुस्तान के ही सांसद हैं. विकास कार्यों के पत्थरों पर नाम लिखने में किसी का कुछ नहीं जाता.

Advertisement

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

बैठक के भीतर का यह पूरा वाकया वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सपा सांसद कलेक्ट्रेट सभागार में लगे दिशा बैठक के आधिकारिक बैनर के नीचे बैठकर अपनी बात रख रहे हैं. इस वायरल वीडियो को लेकर जब आजतक और 'आजतक' की टीम ने सांसद आनंद भदौरिया से सीधी बात की, तो उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली और सरकार के भेदभावपूर्ण रवैये पर कई गंभीर सवाल खड़े किए.

आजादी के बाद ऐसा कभी नहीं हुआ

सांसद भदौरिया ने मीडिया से कहा कि हमारे प्रस्तावों पर सड़कें बनती हैं, लेकिन न तो शिलान्यास में, न उद्घाटन में और न ही प्रभारी मंत्री की बैठकों में हमें बुलाया जाता है. आजादी के बाद ऐसा कभी नहीं हुआ कि सरकार ने इस तरह की पार्शियल्टी से काम किया हो कि यह दूसरे दल का है. केवल भारतीय जनता पार्टी को ही जनमत नहीं मिला है. धौरहरा और खीरी की जनता ने उत्कर्ष वर्मा और आनंद भदौरिया को भी चुनकर भेजा है. जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में जो लोग सहयोग नहीं कर रहे, उन पर सवाल उठाना जरूरी था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »