यूपी विधानसभा में अनुपूरक बजट से पहले सपा का प्रदर्शन, शिवपाल की अगुवाई में दान पात्र-खाद की बोरी लेकर पहुंचे पार्टी विधायक

उत्तर प्रदेश विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश होने से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. शिवपाल सिंह यादव की अगुवाई में सपा विधायक दान पात्र, खाद की बोरी और साइकिल लेकर पहुंचे. प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने बीजेपी सरकार पर तीखे जुबानी हमले बोले.

Advertisement
यूपी विधानसभा परिसर में सपा विधायकों का प्रदर्शन (Photo- Screengrab) यूपी विधानसभा परिसर में सपा विधायकों का प्रदर्शन (Photo- Screengrab)

समर्थ श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट पेश होने से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी विधायकों ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की. फहीम इरफान, कमाल अख्तर, नसीम सोलंकी, अमिताभ बाजपेयी, जाहिद बेग और पूर्व विधायक इरफान सोलंकी समेत कई सपा नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुए. विधायकों ने अनोखे अंदाज में दान पात्र, खाद के बोरे और साइकिल के साथ पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया.

Advertisement

'चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़' के लगे नारे

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे शिवपाल यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए 'चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़' और 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार केवल दिखावा कर रही है और किसान से लेकर नौजवान तक सभी परेशान हैं. 

शिवपाल यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि 'बीजेपी दफ्तरों में ही आतंकवादी मिलते हैं और उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है.' उन्होंने दावा किया कि बिहार से बीजेपी की हार शुरू हो चुकी है और 2027 में सपा इनका पूरा सफाया कर देगी.

अनोखे अंदाज में पहुंचे सपा विधायक

प्रदर्शन में सपा विधायक जाहिद बेग के साथ पार्टी के संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव चांद बाबू भी पहुंचे.चांद बाबू ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन जैसे बौने पर 6 फिट के आदमी को मारने का मुकदमा कर दिया गया है. वहीं, सपा विधायक फहीम इरफान ने केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि जब बीजेपी के पास मुद्दे नहीं होते तो वे लोगों को बांटने वाले बयान देते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »