यूपी के सहारनपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप किया. जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी शादी से मुकर गया. इसी के साथ उसने धमकी भी दी. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
यह मामला देवबंद थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर 17 जुलाई 2026 को तबरेज नाम के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ संबंध बनाए. बाद में जब महिला प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी.
पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी.
यह भी पढ़ें: जेल की सलाखों के पीछे गूंजी शहनाई, जिस पर लगाया रेप का आरोप, कोर्ट की इजाजत से उसी संग रचाई शादी
सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर गठित टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान 30 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी देवबंद के जामिया तिब्बिया तिराहे के पास मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मोहम्मद तबरेज को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
राहुल कुमार