शादी का भरोसा दिलाया, संबंध बनाए... महिला प्रेग्नेंट हुई तो बदल गया फैसला, आरोपी ने धमकी भी दी

यूपी के सहारनपुर में एक युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ रेप किया. महिला जब प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया. इसी के साथ जान से मारने की धमकी दी. अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

Advertisement
17 जुलाई को पीड़िता ने दर्ज कराया था केस. (Photo: ITG) 17 जुलाई को पीड़िता ने दर्ज कराया था केस. (Photo: ITG)

राहुल कुमार

  • सहारनपुर,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST

यूपी के सहारनपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप किया. जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी शादी से मुकर गया. इसी के साथ उसने धमकी भी दी. इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

Advertisement

यह मामला देवबंद थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर 17 जुलाई 2026 को तबरेज नाम के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ संबंध बनाए. बाद में जब महिला प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. केस दर्ज होने के बाद आरोपी फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी.

यह भी पढ़ें: जेल की सलाखों के पीछे गूंजी शहनाई, जिस पर लगाया रेप का आरोप, कोर्ट की इजाजत से उसी संग रचाई शादी

Advertisement

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर गठित टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान 30 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी देवबंद के जामिया तिब्बिया तिराहे के पास मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर मोहम्मद तबरेज को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »