शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे देवर-भाभी, सड़क हादसे में चली गई दोनों की जान

बांदा में हुए एक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि देवर अपनी भाभी को बाइक पर बैठाकर मायके छोड़ने जा रहा था. पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में दुधमुंही बच्ची हाथ से छिटकर दूर गिर गई और उसकी जान बच गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 20 जून 2023,
  • अपडेटेड 4:37 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में भीषण सड़क हादसे में देवर भाभी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि भाभी अपने देवर के साथ बाइक पर बैठकर मायके में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. इस दौरान एक गाड़ी ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं इस हादसे में दुधमुंही बच्ची हाथ से छिटकर दूर गिर गई और उसकी जान बच गई.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस का कहना है कि गाड़ी समेत ड्राइवर फरार है उसे पकड़ने का प्रायस किया जा रहा है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह घटना बिसंडा थाना इलाके के कुसमा गांव के पास हुई.  

सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत 

स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी. तुरंत ही तीनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां से जिला अस्पताल रेफ किया गया. लेकिन रास्ते में ही देवर की मौत हो गई और कुछ देर बाद भाभी ने भी दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि मृतक ने बाइक पर हेलमेट नहीं लगाया था. वरना उसकी जान बच सकती थी. महिला के पति सूरत में रहकर मजदूरी करता है. अचनाक हुए इस हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया. पूरे परिवार का रो- रोकर बुराहाल है. 

Advertisement

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस मामले पर DSP जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि ग्राम कुसमा के पास एक एक्सीडेंट हुआ है, जिसमे दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया लेकिन दोनो की मौत हो गई. मृतक आपस मे देवर- भाभी थे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »