घर में लगी भीषण आग तो मां ने चादर सीढ़ी के सहारे 3 बच्चों को बचाया, खुद की झुलकर हो गई मौत, VIDEO

संगम नगरी प्रयागराज में बच्चों को बचाने की कोशिश में एक मां की जान चली गई. इसका वीडियो शोशल मिडिया मे खूब वायरलल हो रहा है. भीषण आग और धुएं के बीच वह करीब 30 मिनट तक अपने तीन बच्चों को बचाने के लिए संघर्ष करती रही.

Advertisement
प्रयागराज में धुएं और आग की लपटों के बीच 30 मिनट तक बच्चों के लिए लड़ती रही मां (Photo-Screengrab) प्रयागराज में धुएं और आग की लपटों के बीच 30 मिनट तक बच्चों के लिए लड़ती रही मां (Photo-Screengrab)

पंकज श्रीवास्तव

  • प्रयागराज,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:15 AM IST

संगम नगरी प्रयागराज से ममता के सर्वोच्च और रोंगटे खड़े कर देने वाले बलिदान की एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां एक भीषण आग लगने के दौरान मां ने अपने तीनों बच्चों की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी.

 उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए तीनों बच्चों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद आग और धुएं के जाल में फंस गई और मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा बीते मंगलवार (12 मई) को एक क्रॉकरी कारोबारी के घर में हुआ था, लेकिन इस बहादुरी और त्रासदी का रूह कंपा देने वाला वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

Advertisement

30 मिनट तक मौत से लड़ती रही जांबाज मां
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की निचली मंजिल पर भीषण आग लगी हुई है और पूरी बिल्डिंग से काले धुएं का गुबार उठ रहा है. महिला अपने तीन बच्चों के साथ बिल्डिंग की छत पर फंसी हुई थी. चारों तरफ से घिर चुके धुएं और लपटों के बीच वह महिला करीब 30 मिनट तक अपने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अकेले संघर्ष करती रही.

यह भी पढ़ें: 9 साल के बच्चे पर जंगली जानवर ने किया हमला, मां ने बचाया, दावा- चीता था हमलावर

जैसे-जैसे आग ऊपर की तरफ फैल रही थी, महिला ने गजब का साहस दिखाया. उसने अपने महज एक साल के मासूम बच्चे को एक बेडशीट (चादर) में लपेटा और गली के दूसरी तरफ स्थित पड़ोसियों की छत की ओर बढ़ा दिया. पड़ोसियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए हाथ बढ़ाकर बच्चे को सुरक्षित खींच लिया.

Advertisement

इसके तुरंत बाद, पड़ोसियों ने दोनों इमारतों के बीच एक लोहे की सीढ़ी लगाई. मां ने बिना वक्त गंवाए अपनी दो छोटी बेटियों को भी एक-एक करके उस सीढ़ी के सहारे पड़ोसी की छत पर सुरक्षित भेज दिया. तीन जिंदगियों को मौत के मुंह से खींचने के बाद वह खुद को संभाल पाती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

धुएं में घुट गया दम
तीनों बच्चों के सुरक्षित होने के बाद महिला खुद उस पार आने की कोशिश करने लगी, लेकिन तब तक पूरी छत जहरीले धुएं और आग की लपटों से घिर चुकी थी. धुएं के कारण महिला का दम घुटने लगा और वह सीढ़ी तक नहीं पहुंच पाई. देखते ही देखते वह आग की चपेट में आ गई और उसने वहीं दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक मंजर को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं. सोशल मीडिया पर अब लोग इस मां के सर्वोच्च बलिदान और जांबाजी को सलाम कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement