Top Gun स्टाइल में प्लेन उड़ाते प्रतीक यादव..., इंस्टाग्राम पर लिखा था- 'The sky opened up'

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे प्रतीक की मौत से यादव परिवार में शोक का माहौल है. हाल ही में परिवार संग आइसलैंड ट्रिप की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें वे पत्नी और बेटी के साथ नजर आए थे.

Advertisement
Top Gun स्टाइल में प्लेन उड़ाते थे प्रतीक यादव (Photo: instagram) Top Gun स्टाइल में प्लेन उड़ाते थे प्रतीक यादव (Photo: instagram)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:00 AM IST

बुधवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आई. उनके सौतेले भाई 38 वर्षीय प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव तथा उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे थे.

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. प्रतीक यादव, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे. उनके अचानक निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है.

Advertisement

'The sky opened up, and I took control'

प्रतीक यादव सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे. वह अक्सर फिटनेस, एडवेंचर और लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़े पोस्ट साझा किया करते थे. उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट करीब पांच सप्ताह पहले, 3 अप्रैल को सामने आया था. इस पोस्ट में वह EA 300 विमान उड़ाते दिखाई दिए थे.

वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा था, 'The engine roared, the sky opened up, and I took control.' उन्होंने इस अनुभव की तुलना फिल्म “Top Gun” से करते हुए इसे बेहद रोमांचक और यादगार पल बताया था. अब उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे उनकी आखिरी याद के रूप में शेयर कर रहे हैं.

कई दिनों से बीमार थे प्रतीक

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से प्रतीक की तबीयत ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था. बुधवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.

Advertisement

बीते दिनों प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्तों में तनाव की खबरें भी सामने आई थीं. हालांकि, इसके बावजूद दोनों परिवार के साथ ही रह रहे थे, लेकिन अंदरूनी मतभेदों की चर्चाएं लगातार होती रही थीं. प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार, समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल फैल गया.

 

 

 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement