बिजली चोरी के मामले में BSP के पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 13 साल पुराना है मामला

यूपी के बिजनौर में पुलिस ने बिजली चोरी के आरोप में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. उनकी गिरफ्तारी 2011 में दर्ज बिजली चोरी के एक मामले में हुई है और मामला कोर्ट में है. इस मामले में शाहनवाज राणा कोर्ट में लगातार गैरहाजिर रहे, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था.

Advertisement
बीएसपी के पूर्व विधायक गिरफ्तार बीएसपी के पूर्व विधायक गिरफ्तार

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 28 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:07 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी के आरोप में बीएसपी के एक पूर्व विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.मंसूरपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को बिजनौर से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया.  यह गिरफ्तारी 2011 में दर्ज बिजली चोरी के एक मामले में हुई है और मामला कोर्ट में है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक साल 2011 में शाहनवाज राणा की स्टील फैक्ट्री में विद्युत विभाग ने बिजली चोरी का मामला पकड़ा था. इस पर विद्युत विभाग ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में शाहनवाज राणा कोर्ट में लगातार गैरहाजिर रहे, जिसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया था.

पुलिस ने गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल टेस्ट के बाद कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने उन्हें 25-25 हजार रुपये के दो निजी मुचलकों पर जमानत देते हुए 6 दिसंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया.

इस मामले में पुलिस और विद्युत विभाग का कहना है कि शाहनवाज राणा के खिलाफ दर्ज यह मामला कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है. पुलिस ने वारंट के आधार पर कार्रवाई की है, जबकि राणा के वकील ने इसे अदालत में सुलझाने की बात कही है.

Advertisement

बता दें कि शाहनवाज राणा बिजनौर से बसपा के पूर्व विधायक रह चुके हैं लेकिन बीते कुछ सालों से वो राजनीति में सक्रिय नहीं हैं. उनकी गिरफ्तारी ने क्षेत्र में हलचल पैदा कर दी है. इस मामले की अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »