ग्रेटर नोएडा में PET की परीक्षा देते दो मुन्ना भाई गिरफ्तार, ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे

दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) की परीक्षा देते हुए दो मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों आरोपी दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहे थे. दोनों मुन्ना भाइयों के अंगूठे का निशान मैच नहीं करने के बाद प्रिंसिपल को उन पर शक हुआ और इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दे दी.

Advertisement
ग्रेटर नोएडा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई ग्रेटर नोएडा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 30 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने दूसरे के बदले परीक्षा देते दो मुन्ना भाइयों को गिरफ्तार किया है. सूरजपुर पुलिस ने PET की परीक्षा के दौरान इन दोनों आरोपियों को पकड़ा है. दोनों आरोपी दूसरे परीक्षार्थी के बदले फर्जी तरीके से परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे थे. 

एग्जाम सेंटर पर चेकिंग के दौरान दोनों मुन्ना भाइयों के अंगूठे का निशान मैच नहीं हुआ जिस पर कॉलेज प्रसाशन को शक हुआ. इसके बाद कॉलेज के प्रिंसिपल ने दोनों आरोपी को पुलिस को सौंप दिया.

Advertisement

बता दें कि रविवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव में भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज में PET की परीक्षाएं आयोजित की गई थी जहां पर कॉलेज के  प्रिंसिपल द्वारा सूरजपुर पुलिस को दो फर्जी परीक्षा देने वालों के खिलाफ शिकायतें दी गई. 

इसके आधार पर सूरजपुर पुलिस ने दोनों मुन्ना भाइयों को कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग (UPSSSC)  के द्वारा हर साल प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) का आयोजन किया जाता है.

नोएडा पुलिस की मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज तिलपता के प्रिंसिपल ने पुलिस को तहरीर दी. इसके आधार पर कॉलेज परिसर में फर्जी तरीके से परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान मथुरा के रहने वाले उदयवीर और रविन्द्र सिंह के रूप में हुई है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »