गाजियाबाद में बांग्लादेशी बताकर तोड़ीं झुग्गियां... हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने लगाई आग, Video

यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) में बांग्लादेशी बताकर हिंदू रक्षा दल संगठन के सदस्यों ने झुग्गी-झोपड़ियां तोड़ दीं. इसी के साथ कुछ में आग लगा दी और लोगों के साथ मारपीट भी की गई. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Advertisement
तोड़फोड़ करते कार्यकर्ता. (Video Grab) तोड़फोड़ करते कार्यकर्ता. (Video Grab)

अरविंद ओझा / मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 10 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 3:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में हिंदू रक्षा दल के लोगों ने झुग्गियों में रह रहे लोगों को लाठी डंडों से पीटा. इसी के साथ अवैध रूप से रहने और बांग्लादेशी होने का आरोप लगाकर जमकर मारपीट की गई. इस दौरान कुछ लोगों ने झुग्गियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना गाजियाबाद के कवि नगर इलाके की है. यहां का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडे लेकर झुग्गी झोपड़ी वाले एरिया में पहुंचे हुए हैं. वहां लोगों के साथ मारपीट की गई और झुग्गी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी.

यहां देखें Video

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब हिंदू संगठन के लोगों से बात की तो उनका कहना था कि बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे हैं. हिंदू महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है. वहां वे लोग सुरक्षित नहीं हैं. वहीं झुग्गियों में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

बांग्लादेश में हिंसा के बीच हिंदुओं को बनाया गया निशाना

बता दें कि बांग्लादेश में हिंसा भड़कने के बाद कई हिंदू मंदिरों, घरों और व्यवसायों को निशाना बनाया गया. बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी से जुड़े कम से कम दो हिंदू नेता हिंसा में मारे गए. बीते सोमवार को बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन हिंसा में बदल गया, जिसके बाद शेख हसीना को पीएम पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा.

ढाका में बीते कई दिनों से जबरदस्त हिंसा देखने को मिली है. वहां भारी तादाद में हिंदू सड़कों पर उतर आए. हजारों लोगों ने शाहबाग चौक तक मार्च निकाला और सुरक्षा की मांग की. हिंदुओं ने अपनी संपत्ति को हुए नुकसान का मुआवजा भी मांगा. अमेरिका में भी हिंदुओं ने प्रदर्शन किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »