झांसी में 7 फीट नीचे बना पाताली हनुमान मंदिर, हर साल दीवारों और जमीन से आता है पानी, Video

उत्तर प्रदेश के झांसी में सीपरी बाजार इलाके में जमीन से करीब 6-7 फीट नीचे स्थित पाताली हनुमान मंदिर में हर साल दीवारों और जमीन से पानी भर आता है. पुजारी का दावा है कि यह जल पाताल से आता है और भगवान हनुमान 5 से 7 महीने तक जल में ही विराजते हैं. हर मंगलवार और शनिवार को पानी में बैठकर सुंदरकांड होता है.

Advertisement
पाताली हनुमान मंदिर में पानी  (Photo: Representational ) पाताली हनुमान मंदिर में पानी (Photo: Representational )

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी ,
  • 15 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 7:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक अनोखा मंदिर हर साल रहस्य और आस्था का केंद्र बन जाता है. सीपरी बाजार इलाके में स्थित पाताली हनुमान मंदिर जमीन से करीब 6-7 फीट नीचे स्थित है. खास बात यह है कि इस मंदिर में हर साल दीवारों और जमीन से अपने आप पानी भरने लगता है.

मंदिर के पुजारी लल्लन महाराज का दावा है कि यह पानी पाताल से आता है और भगवान हनुमान साल में करीब 5 से 7 महीने तक जल में ही विराजते हैं. पुजारी के मुताबिक यह नजारा हर साल तीन बार देखने को मिलता है. पहले भगवान के चरणों को छूता है, फिर पैर डूबते हैं और अंत में पानी कमर तक पहुंच जाता है.

Advertisement

पाताल से आता है मंदिर में पानी

पुजारी का कहना है कि सुबह 7 से 7:30 के बीच भगवान हनुमान का चेहरा मुस्कराते हुए नजर आता है. इस दौरान उन्हें जल में उतरकर ही आरती करनी पड़ती है. मंदिर में पानी निकालने के लिए मशीनों का सहारा लेना पड़ता है.

श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है मंदिर

यह मंदिर पहले एक खंडहरनुमा गुफा था, जिसे बाद में ठीक कराया गया. अब यह श्रद्धालुओं के लिए आस्था का बड़ा केंद्र बन चुका है. हर मंगलवार और शनिवार को श्रद्धालु इसी जल में बैठकर सुंदरकांड का पाठ करते हैं. पाताली हनुमान मंदिर को साधना का स्थान भी कहा जाता है. यहां की यह विशेषता हर साल श्रद्धालुओं को चमत्कार जैसा अनुभव देती है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »