मंगेतर को भेजीं युवती की अश्लील तस्वीरें, पंचायत ने आरोपी को जूते से पीटने की सजा देकर छोड़ा

UP News: आरोपी की करतूत का पता चलने पर नवाबगंज ब्लॉक के हरदुआ किफायत उल्लाह गांव में मामले को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई. पंचों ने तय किया कि लड़की की मांग आरोपी को जूतों से पीटेगी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (Image Source: META AI) प्रतीकात्मक तस्वीर (Image Source: META AI)

aajtak.in

  • बरेली ,
  • 25 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST

एक युवती का एडिटेड अश्लील वीडियो उसके मंगतर को भेजने वाले आरोपी को पंचायत ने जूता मारने की सजा देकर छोड़ दिया. पंचों के फैसले के पालन करते हुए पीड़िता की मां ने आरोपी को पीटा. आरोपी भी इस सजा के लिए राजी हो गया था.

उत्तर प्रदेश के बरेली का यह मामला है. जिले के एक गांव की पंचायत ने युवती का फोटो एडिट कर उसे सार्वजनिक करने के आरोप में एक आरोपी को चप्पलों से पीटे जाने की सजा देकर मामले का निपटारा कर दिया. बहरहाल, बरेली के पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि पुलिस के पास ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है, लेकिन मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि युवक ने चोरी किए गए मोबाइल फोन से युवती की तस्वीर संपादित कर उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया था.

 उन्होंने बताया कि युवती के परिजन ने पंचायत में इसकी शिकायत की जिसने युवक को चप्पलों से पीटने का फैसला सुनाते हुए मामले का निपटारा कर दिया.

उन्होंने बताया कि पंचायत के फैसले के बाद पीड़िता की मां ने युवक को चप्पलों से पीटा.

पंचायत का कहना था कि यदि यह मामला पुलिस में गया तो युवक का भविष्य चौपट हो जाएगा, इसलिए आरोपी को चप्पलों से पीटकर मामले का निपटारा कर दिया गया.

नवाबगंज की ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार ने मंगलवार को बताया कि उनके ब्लॉक के हरदुआ गांव में यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि युवक ने गांव की एक लड़की की आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं थीं जो संपादित (Edited) थीं.

Advertisement

गंगवार ने कहा कि पंचायत में युवक के भविष्य को देखते हुए राजीनामा कर दिया गया था, लेकिन लड़की की मां ने शर्त रखी थी कि जब तक वह युवक को चप्पल से नहीं पीटेगी तब तक वह उसे माफ नहीं करेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »