नोएडा: शादी समारोह में दो समधियों के बीच हुआ विवाद, एक ने दूसरे को मार दी गोली

दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने आए दो समधियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. बात इतनी बढ़ी कि एक समधी ने दूसरे को गोली मार दी. फिर मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी और उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश जारी है.

Advertisement
फरार आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुटी पुलिस. फरार आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुटी पुलिस.

अरुण त्यागी

  • नोएडा,
  • 28 नवंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:43 PM IST

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में सोमवार रात एक शादी समारोह का माहौल मातम में तब तब्दील हो गया. एक शख्स ने अपने ही समधी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के थाना बिसरख क्षेत्र की है. यहां यदुवंशी फार्म हाउस में विनोद यादव की बेटी की शादी थी.

इसमें विनोद यादव के दोस्त अशोक यादव उर्फ बुद्धु प्रधान निवासी होशियारपुर, शादी समारोह में आए थे. दूसरा पक्ष शेखर यादव का है जो हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के रजहेड़ा गांव का रहने वाला है, वह भी शादी समारोह में आया हुआ था. अशोक और शेखर दोनों आपस में समधी हैं. शेखर की बेटी की शादी अशोक यादव के बेटे से हुई थी.

Advertisement

शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगे और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा. लेकिन बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई. बताया जा रहा है विनोद की बेटी की शादी में जब दोनों समधी एक दूसरे से मिले तो वहां उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. आरोप है कि इसी दौरान शादी समारोह में रात करीब 9:30 बजे शेखर और उसके 2 अन्य साथियों ने अशोक यादव उर्फ बुद्धु प्रधान को गोली मार दी.

शादी समारोह में गोली चलते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. गोली लगने से लहूलुहान हुए अशोक यादव की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल नोएडा के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शादी समारोह में वीडियो बना रहे लोगों से रेकॉर्डिंग्स लीं. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शेखर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »