नोएडा में 5 साल के बच्चे पर टूट पड़े आवारा कुत्ते, लोगों ने दौड़कर बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में आवारा कुत्तों ने 5 साल के बच्चे पर हमला कर दिया. बच्चा सोसाइटी के मार्केट से बाहर निकल रहा था, तभी दो कुत्तों ने उसे घसीटने की कोशिश की. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. हमले में बच्चे के सिर पर चोट आई है, जबकि घटना के बाद लोगों में नाराजगी है.

Advertisement
बच्चे पर कुत्तों ने किया अटैक. (Photo: Screengrab) बच्चे पर कुत्तों ने किया अटैक. (Photo: Screengrab)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 07 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

नोएडा में आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सेक्टर-78 स्थित कार्मिक ग्रीन्स हाउसिंग सोसाइटी का है, जहां दो आवारा कुत्तों ने एक 5 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया. यह पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

मामला थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का है. घटना के बाद से सोसाइटी के लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है. यहां रोहित चावला अपने परिवार के साथ कार्मिक ग्रीन्स सोसाइटी में रहते हैं. उनका 5 साल का बेटा सोसाइटी के अंदर स्थित मार्केट में चॉकलेट लेने गया था. 

Advertisement

जैसे ही वह दुकान से बाहर निकला, तो दो आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से बच्चा घबरा गया और जमीन पर गिर पड़ा. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि कुत्ते बच्चे को घसीटने की कोशिश भी करते हैं.

यहां देखें Video

यह भी पढ़ें: चेहरे को नोंचा, हाथों को काटा... दो साल के बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, लगाने पड़े 10 टांके

हमले में बच्चे के सिर पर चोट आई है. शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चे को छुड़ाया. इसके बाद परिवार वाले बच्चे को इलाज के लिए लेकर गए. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि सोसाइटी और आसपास के सेक्टरों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कई बार नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई. 

Advertisement

स्थानीय लोगों ने प्राधिकरण और पुलिस से मांग की है कि सोसाइटी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और बच्चों व बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए तत्काल ठोस इंतजाम किए जाएं. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोग सुरक्षा के कदम उठाए जाने की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »