नोएडा में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक मामला सेक्टर-82 से सामने आया है. यहां एक प्राइवेट फाइनेंस बैंक के बाहर लगे एयर कंडीशनर के आउटडोर यूनिट को चोर दिनदहाड़े मिनटों में खोलकर ले गए. चोरी की पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
CCTV फुटेज में चोर बेहद बेखौफ अंदाज में बैंक के बाहर पहुंचते दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद उन्होंने AC के आउटडोर यूनिट को खोलना शुरू किया. कुछ ही मिनटों में चोरों ने यूनिट को अलग कर लिया और उसे लेकर वहां से निकलने की कोशिश करने लगे. इस दौरान चोरों को किसी के पकड़े जाने या रोके जाने का कोई डर नजर नहीं आया.
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़, 4 तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख के विदेशी नशीले पदार्थ बरामद
लेकिन AC का भारी आउटडोर यूनिट चोरी करके ले जाना चोरों के लिए आसान नहीं रहा. जैसे ही वे उसे उठाकर ले जाने लगे, वजन के कारण संतुलन बिगड़ गया और आउटडोर यूनिट एक चोर के ऊपर ही गिर गया. इसके साथ ही चोर जमीन पर गिर पड़ा. CCTV में चोरी के साथ-साथ यह पूरा घटनाक्रम भी रिकॉर्ड हो गया.
मिनटों में खोला AC, फिर खुद पर गिरा आउटडोर
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चोर पहले AC के आउटडोर यूनिट को खोलने में जुटे हुए हैं. इसके बाद वे यूनिट को लेकर जाने की कोशिश करते हैं. लेकिन भारी आउटडोर का वजन संभालना मुश्किल हो जाता है और चोर का संतुलन बिगड़ जाता है. इसी दौरान यूनिट उसके ऊपर गिर जाता है और वह वहीं गिर पड़ता है.
घटना के बाद चोरों ने किसी तरह खुद को संभाला और मौके से निकलने की कोशिश की. बैंक कर्मचारियों को जब AC का आउटडोर गायब होने की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और CCTV फुटेज को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया.
देखें वीडियो...
चोरी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी यह घटना तेजी से वायरल हो रही है. CCTV फुटेज में चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं. पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर चोरी की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं. दिनदहाड़े बैंक के बाहर से AC का आउटडोर चोरी होने के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
फिलहाल, पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा.
पुलिस के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती CCTV में दिखाई दे रहे चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ना है. वहीं, चोरी के दौरान AC का आउटडोर एक चोर के ऊपर गिरने की घटना भी CCTV फुटेज में कैद हो गई है. यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
अरुण त्यागी