वॉटर प्लांट पर युवक से पुलिसकर्मी की मारपीट का CCTV वायरल, ACP को सौंपी गई जांच

नोएडा के सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित एक वॉटर प्लांट में युवक से कथित मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई. वीडियो सामने आते ही पुलिस कमिश्नरेट ने संबंधित आरक्षी को तत्काल निलंबित कर दिया. मामले की विभागीय जांच के साथ-साथ ACP-1 सेंट्रल नोएडा को भी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Advertisement
वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab) वीडियो वायरल. (Photo: Screengrab)

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:57 PM IST

नोएडा में एक पुलिसकर्मी की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर स्थित एक वॉटर प्लांट में एक युवक के साथ कथित मारपीट का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षी को निलंबित कर दिया.

Advertisement

वायरल वीडियो के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है. पुलिस की कार्रवाई और वायरल फुटेज को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. फिलहाल मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक ऐसा गांव जहां आज भी होती है रावण की पूजा, नहीं होता दहन

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान किसी बात को लेकर युवक और पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गई थी. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पुलिसकर्मी ने गुस्से में युवक के साथ मारपीट की. पूरी घटना वॉटर प्लांट में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही नोएडा पुलिस कमिश्नरेट हरकत में आ गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित आरक्षी के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई.

Advertisement

पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी जानकारी में कहा गया कि संबंधित आरक्षी को अमर्यादित आचरण और कृत्य के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

इसके साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है, ताकि घटना की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों का पता लगाया जा सके.

देखें वीडियो...

थाना प्रभारी ने बताया विवाद की वजह

दूसरी ओर, थाना सेक्टर-63 के प्रभारी का कहना है कि युवक शराब के नशे में था. उनके अनुसार, युवक नशे की हालत में पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था.

पुलिस का दावा है कि इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ. हालांकि वायरल वीडियो में दिख रही घटना की परिस्थितियों की जांच अभी जारी है.

इसी वजह से पुलिस ने पूरे मामले की विस्तृत जांच कराने का फैसला लिया है, ताकि घटना के सभी पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल की जा सके.

ACP-1 सेंट्रल नोएडा करेंगे जांच

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने विभागीय जांच के अलावा पूरे मामले की जांच ACP-1 सेंट्रल नोएडा को भी सौंप दी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यदि जांच में किसी प्रकार की अतिरिक्त जिम्मेदारी या लापरवाही सामने आती है तो उसके अनुसार कार्रवाई होगी.

Advertisement

फिलहाल वायरल CCTV वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब सभी की नजर ACP की जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ होगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »