नोएडाः सवा तीन लाख रुपए महीना किराए पर उठा पान का खोखा, ये नीलामी कर देगी हैरान

नोएडा में एक पान का खोखा सवा तीन लाख रुपए महीने के किराए पर उठा है. इस नीलामी से लोगों को हैरानी हो रही है. इस नीलामी के बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि नोएडा में दुकानों और खान-पान के स्टालों की कीमत क्या होगी. बताया जा रहा है कि खोखों की इस नीलामी में 20 लोग शामिल हुए थे.

Advertisement
सवा तीन लाख रुपए महीना किराए पर उठा पान का खोखा. (Representational image) सवा तीन लाख रुपए महीना किराए पर उठा पान का खोखा. (Representational image)

तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 11 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

यूपी के नोएडा में एक पान का खोखा सवा तीन लाख रुपए महीने के किराए पर उठा है. ये नीलामी सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं. नोएडा में जमीन और दुकानों की कीमत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां खान पान के खोखों की नीलामी लाखों रुपये के मासिक किराए पर की गई है.

नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को जिले के सेक्टर-18 में किराए पर कियोस्क (खोखों) की नीलामी रखी थी. इन 10 खोखों में से सबसे बड़ी बोली सवा तीन लाख रुपये महीना किराए की लगाई गई है. यह बोली सेक्टर-18 में बीड़ी-सिगरेट बेचने वाले एक दुकानदार सोनू झा ने लगाई है. हैरानी की बात यह है कि इस खोखे यानि कियोस्क का क्षेत्रफल सिर्फ 7.59 वर्गमीटर है.

Advertisement

प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने खोखे का आरक्षित किराया 27,000 रुपये महीना तय किया था. अब नीलामी में इससे ऊपर की बोली लगानी थी. इस योजना में 10 खोखे नीलाम किए जाने थे. मंगलवार को सात खोखों पर बोली लगाई गई है. इस दौरान खोखे को तीन लाख पच्चीस हजार रुपए में किराए पर लिया गया.

20 लोगों ने लगाई थी बोली, 14 महीने का करना है किराए का अग्रिम भुगतान

बताया जा रहा है कि यह बोली 20 लोगों ने लगाई थी. व्यापारी सोनू कुमार झा को 14 महीने के अग्रिम किराए का भुगतान करना है और पैसा जमा होने के बाद 10 दिन में अलॉटमेंट लेटर दे दिया जाएगा. इसी कड़ी में अन्य खोखे 1 लाख 90 हजार रुपए, 1 लाख 80 हजार रुपए, एक लाख तीन हजार रुपए और 70 हजार और 69 हजार रुपए की बोली लगाई गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »