₹390 करोड़ का नया ऑफिस... अब एक ही छत के नीचे होंगे नोएडा अथॉरिटी के सारे काम, जानें इसकी खूबियां

Noida News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सेक्टर-96 में नोएडा प्राधिकरण के ₹390 करोड़ के नए प्रशासनिक मुख्यालय का उद्घाटन कर दिया है. 6 एकड़ में फैले इस डिजिटल ऑफिस की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट...

Advertisement
एक्सप्रेसवे के पास 6 एकड़ में फैला नया प्रशासनिक भवन.(Photo:Screengrab) एक्सप्रेसवे के पास 6 एकड़ में फैला नया प्रशासनिक भवन.(Photo:Screengrab)

अरुण त्यागी

  • नोएडा ,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

नोएडा प्राधिकरण का नया प्रशासनिक मुख्यालय अब पूरी तरह से संचालित होने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जून को सेक्टर-96 स्थित इस अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन कर चुके हैं. करीब 390 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह भवन आधुनिक सुविधाओं, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है.

करीब छह एकड़ में फैला यह भव्य परिसर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास स्थित है, जिससे यहां तक पहुंचना आसान है. भवन का निर्माण वर्ष 2016 में शुरू हुआ था, लेकिन तकनीकी कारणों, निर्माण एजेंसी में बदलाव और कोविड-19 महामारी के चलते परियोजना में काफी देरी हुई. बाद में आईआईटी दिल्ली की तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर भवन की रेट्रोफिटिंग कर इसे सुरक्षित और मजबूत बनाया गया.

Advertisement

नए मुख्यालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्राधिकरण के सभी प्रमुख विभाग अब एक ही परिसर में संचालित होंगे. इससे आम लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और फाइलों के निस्तारण की प्रक्रिया भी तेज होगी.

लोगों की सुविधा के लिए भवन में जनसुनवाई के लिए एक पूरा फ्लोर विशेष रूप से विकसित किया गया है, जहां नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित अधिकारियों के सामने रख सकेंगे. इसके अलावा भवन में डिजिटल कार्यालय, आधुनिक बैठक कक्ष, हाईटेक सुविधाएं और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया गया है. देखें VIDEO:- 

भवन में 670 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे कर्मचारियों और आगंतुकों को पार्किंग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा. वहीं प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए छठी और सातवीं मंजिल पर अत्याधुनिक हाईटेक कार्यालय बनाए गए हैं, जिन्हें आधुनिक तकनीक और बेहतर कार्य सुविधाओं से लैस किया गया है.

Advertisement

परियोजना के दौरान भवन के डिजाइन में भी बदलाव किया गया. पहले ऊंचे टावर बनाने की योजना थी, लेकिन संशोधित डिजाइन के तहत चार और आठ मंजिला दो टावर तैयार किए गए. आधुनिक वास्तुकला और सुविधाओं से युक्त यह नया मुख्यालय अब नोएडा प्राधिकरण की नई पहचान बनकर उभरा है और नागरिकों को अधिक तेज, पारदर्शी तथा बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »