नोएडा में दो जगहों पर शव मिलने से मची सनसनी, मेट्रो स्टेशन के पास मृत मिला युवक

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में अलग-अलग जगहों से दो शव मिलने के बाद सनसनी मच गई. पुलिस अभी तक मृतकों की पहचान नहीं कर पाई है. एक शव जहां नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन के पास मिला है वहीं दूसरा शव कालिंदी कुंज के पास से बरामद किया गया है. पुलिस दोनों मामलों में हत्या के एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 20 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 11:14 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) जिले के अलग-अलग स्थानों से दो शवों के मिलने के बाद सनसनी मच गई. पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि एक शव थाना फेज-1 क्षेत्र में जबकि दूसरा सेक्टर-16 के पास पाया गया है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक थाना फेज-1 के इंस्पेक्टर (इंचार्ज) अमित कुमार भदाना ने बताया कि रविवार रात को लगभग 30-35 साल के एक व्यक्ति का शव यमुना नदी में कालिंदी कुंज बैराज के पास मिला. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. 

Advertisement

पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति की हत्या दिल्ली या आसपास के किसी क्षेत्र में की गई होगी और फिर उसका शव नदी में फेंक दिया गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. दूसरा शव सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन के पास मिला. इस शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है.

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और शवों की पहचान करने का प्रयास कर रही है. अधिकारी घटनाओं की तह तक पहुंचने और हत्यारों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटा रहे हैं. पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी इन घटनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने की अपील की है, ताकि मामले को जल्द सुलझाया जा सके.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »