जासूस निकला नेवी का लांस नायक, ISI को भेज रहा था भारत की युद्धपोतों की तस्वीरें, पैसे भी ट्रांसफर किए

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को गिरफ्तार किया है. आगरा के कागारौल क्षेत्र का रहने वाला आरोपी केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसैनिक कमान में तैनात था. जांच में सामने आया कि वह आईएसआई को नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें भेज रहा था. उसने अपने खाते से आईएसआई हैंडलर को पैसे भी ट्रांसफर किए. अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
आदर्श कुमार भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर तैनात था. Photo ITG आदर्श कुमार भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर तैनात था. Photo ITG

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:37 PM IST

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में भारतीय नौसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदर्श कुमार उर्फ लकी के रूप में हुई है, जो आगरा के कागरोल क्षेत्र का रहने वाला है.

जांच एजेंसियों के अनुसार आदर्श कुमार भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर तैनात था और केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी कमान के नौसैनिक अड्डे पर उसकी पोस्टिंग थी. आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें भेज रहा था.

Advertisement

आईएसआई के हैंडलर को पैसे भी ट्रांसफर किए
सूत्रों के मुताबिक यूपी एटीएस को मिले गोपनीय इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए आदर्श कुमार को गिरफ्तार किया गया. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने बैंक खाते से आईएसआई के हैंडलर को पैसे भी ट्रांसफर किए थे.

एटीएस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने अब तक कौन-कौन सी गोपनीय जानकारी साझा की और इस नेटवर्क में उसके साथ और कौन लोग शामिल हैं. फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है.

सूचना की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को उसे हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया. मामले की गंभीरता और आरोपी की भूमिका को देखते हुए अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया. अब एटीएस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने दुश्मन देश तक और कितनी संवेदनशील जानकारी पहुंचाई है. साथ ही इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है.

Advertisement

केरल में तैनात था लांस नायक लकी
आरोपी लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी आगरा जिले के कागारौल थाना क्षेत्र के चीतपुर गांव का निवासी है. वर्तमान में उसकी तैनाती केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसैनिक कमान में थी. जांच एजेंसियों को काफी समय से यह इनपुट मिल रहे थे कि लकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण और संवेदनशील जानकारियां पहुंचा रहा है. इसी आधार पर एटीएस ने उस पर नजर रखकर कार्रवाई की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement