UP: प्रेमिका के साथ उसी के घर में रंगरेलियां मनाते पकड़ा गया युवक, लाठी-डंडों से हुई पिटाई

मुजफ्फरनगर में प्रेम प्रसंग के दौरान एक युवक को प्रेमिका के घर रंगरेलियां मनाते हुए परिजनों ने पकड़ लिया. इसके बाद उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है.

Advertisement
युवक की पिटाई के मामले में तीन गिरफ्तार. (Photo: Screengrab) युवक की पिटाई के मामले में तीन गिरफ्तार. (Photo: Screengrab)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली में एक प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. यहां एक युवक को उसकी प्रेमिका के घर रंगरेलियां मनाते हुए परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद मौके पर हंगामा हो गया और युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी गई. घटना 20 मई की देर रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सुरेंद्र नाम का युवक अपनी ही गांव की महिला कुसुम के घर पहुंचा था. उस समय महिला का पति काम से बाहर गया हुआ था. घर के अंदर दोनों को संदिग्ध स्थिति में देख परिजनों को शक हुआ और उन्होंने कमरे में जाकर दोनों को पकड़ लिया.

Advertisement

जैसे ही परिजनों ने युवक को पकड़ा, वहां विवाद बढ़ गया. आरोप है कि इसके बाद परिजनों ने सुरेंद्र की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी. इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद मामला पूरे जनपद में चर्चा का विषय बन गया. पिटाई में घायल युवक को गंभीर हालत में शामली जनपद के अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद युवक के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया.

परिजनों ने युवक को कमरे में रंगे हाथों पकड़ा

पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें अजय, यशपाल और पवन शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये तीनों आरोपी महिला के रिश्ते में जेठ और देवर लगते हैं. पुलिस ने इन पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है और उन्हें जेल भेज दिया गया है. इस मामले पर फुगाना थाना पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर घटना की पुष्टि हुई है और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Advertisement

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद जांच में पाया गया कि सरनावली गांव में युवक और महिला के बीच प्रेम प्रसंग था. 20 मई की रात युवक महिला के घर गया था, जहां परिजनों ने आपत्ति जताते हुए उसे पकड़ लिया और मारपीट की गई. पुलिस अधिकारी ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है. आगे जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से फैलने के कारण मामला और भी चर्चा में आ गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement