मेरठ में बड़ा भंडाफोड़: 'यूनुस' बन गया 'अभिराज', महिला मित्र संग मिलकर फर्जी स्पा और तीर्थ यात्रा के नाम पर की करोड़ों की ठगी

मेरठ में साइबर सेल और पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है. एक MBA पास युवक ने अपना धर्म और नाम छिपाकर 'अभिराज' के नाम से फर्जीवाड़ा शुरू किया. उसने स्पा सर्विस और टूर-ट्रैवल के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ लिए.

Advertisement
 मेरठ में पकड़ा गया ऑनलाइन ठगी गैंग (Photo- Screengrab) मेरठ में पकड़ा गया ऑनलाइन ठगी गैंग (Photo- Screengrab)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

Uttar Pradesh News: मेरठ की साइबर सेल और नौचंदी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी स्पा होम सर्विस और टूर-एंड-ट्रैवल कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर युवक और युवती को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जालसाजों के पास से 4.16 लाख रुपये कैश, कार, मोबाइल, लैपटॉप और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं. 

मुख्य आरोपी यूनुस ने पुलिस कार्रवाई से बचने और लोगों को आसानी से जाल में फंसाने के लिए अपना नाम बदलकर 'अभिराज' रख लिया था और फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था. उसने अपनी होटल मैनेजमेंट पास महिला मित्र लिजा के साथ मिलकर इस पूरे नेटवर्क को खड़ा किया था. 

Advertisement

पूछताछ में आरोपी यूनुस ने बताया कि पहले वह मेरठ में स्पा सेंटर चलाता था, जो पुलिस कार्रवाई में बंद हो गए थे. इसके बाद उसने 'अभिराज' नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया ताकि हिंदू युवक-युवतियों को अपने साथ जोड़ सके. इस काम में उसकी महिला मित्र लिजा भी शामिल हो गई. ये लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी स्पा और मसाज होम सर्विस के विज्ञापन डालते थे और ग्राहकों से क्यूआर कोड के जरिए एडवांस रकम जमा करवाकर ठगी करते थे. 

तीर्थ यात्रा के नाम पर भी लगाया चूना

यह गिरोह सिर्फ स्पा तक ही सीमित नहीं था. आरोपियों ने 'यूनिवर्सल टूर एंड ट्रैवल' नाम से एक फर्जी कंपनी भी बना रखी थी. इसके जरिए वे लोगों से हज, उमराह और अन्य तीर्थ यात्राओं के टिकट व होटल बुकिंग के नाम पर प्रति व्यक्ति एक से दो लाख रुपये वसूलते थे. आरोपी पिछले दो साल से इस काम में सक्रिय थे और करोड़ों रुपये कमा चुके थे.

Advertisement

पांच अन्य आरोपी फरार, जांच जारी

एसपी क्राइम अवनीश कुमार के अनुसार, इनके पास से बरामद लैपटॉप और डिजिटल डेटा की जांच के लिए टीम गठित की गई है. इस मामले में आकाश, हर्ष, शुभम, सीमा और महेश नाम के पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस बैंक खातों के लेन-देन और इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »