अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी दोषी करार, 31 साल बाद बाहुबली का हुआ हिसाब

31 साल पहले वाराणसी के चेतगंज में हुई कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या के मामले में वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. बाहुबली मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया गया है

Advertisement
मुख्तार अंसारी एक और मामले में दोषी करार मुख्तार अंसारी एक और मामले में दोषी करार

संतोष शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2023,
  • अपडेटेड 1:27 PM IST

31 साल पहले वाराणसी के चेतगंज में हुई कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्या के मामले में वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने बाहुबली मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया गया है.  3 अगस्त 1991 को वाराणसी के लहुराबीर इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस की चार्जशीट, लंबी जिरह, और गवाही के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया.

Advertisement

केस डायरी ही करवा दी थी गायब

इस हत्याकांड में मुख्तार अंसारी के साथ पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह और राकेश श्रीवास्तव उर्फ राकेश न्यायिक को भी नामजद किया गया था. मुख्तार अंसारी ने इस केस से बचने के लिए कोर्ट से केस डायरी ही गायब करवा दी थी. अवधेश राय के भाई और पूर्व विधायक अजय राय ने इस मामले में वाराणसी के चेतगंज थाने में क्राइम संख्या 229/ 91 पर मुख्तार अंसारी के साथ पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, भीम सिंह, कमलेश सिंह और राकेश श्रीवास्तव उर्फ राकेश न्यायिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी.

 

मामले में क्या हुआ

  1. 1991 में हुए हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी ने की और चार्जशीट दाखिल कर दी.
     
  2. दाखिल की गई चार्जशीट के आधार पर ट्रायल शुरू हुआ लेकिन मामला विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़ा था लिहाजा केस को प्रयागराज की एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया.  
  3. साल 2020 में सरकार ने हर जिले में एमपी एमएलए कोर्ट का गठन किया तो केस वापस वाराणसी एमपी एमएलए कोर्ट भेजा दिया.
  4. मामले का खुलासा तब हुआ जब ट्रायल के दौरान एमपी एमएलए कोर्ट में केस डायरी की फोटो स्टेट दाखिल की गई. 
  5. मूल केस डायरी के बारे में पड़ताल की गई तो पता चला अवधेश राय हत्याकांड में आरोपी राकेश श्रीवास्तव उर्फ राकेश न्यायिक ने अपना केस अलग करवा लिया और जिसका ट्रायल प्रयागराज सेशन कोर्ट में चल रहा है और इसी कोर्ट में केस डायरी लगी है.
  6. वाराणसी कोर्ट ने अभियोजन के नोडल अधिकारी को प्रयागराज से मूल केस डायरी की सत्यापित प्रतिलिपि ला कर दाखिल करने का आदेश दिया.
  7. चेतगंज इंस्पेक्टर केस डायरी की फोटो कॉपी लेने कोर्ट पहुंचे तो पता चला राकेश न्यायिक के केस में फोटोस्टेट केस डायरी लगी है. इंस्पेक्टर की तरफ से फोटो स्टेट केस डायरी की फोटो स्टेट कॉपी प्रमाणित कराकर वाराणसी कोर्ट में दाखिल करवाई गई

दो आरोपियों की हो चुकी है मौत

मुख्तार अंसारी इस समय बांदा जेल और भीम सिंह गाजीपुर जेल में बंद हैं. इसी हत्याकांड में नामजद आरोपी कमलेश सिंह और पूर्व विधायक अब्दुल कलाम की मौत हो चुकी है. वहीं पांचवे आरोपी राकेश ने मामले में अपनी फाइल अलग करवा कर ली थी जिसका प्रयागराज सेशन कोर्ट में ट्रायल चल रहा है. बीते 9 महीने में मुख्तार अंसारी को चार अन्य मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »