'मोनालिसा की लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी...', फरमान से शादी को लेकर साध्वी प्राची का विवादित बयान

बागपत में हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्या ने वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान के रिश्ते पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने इस शादी को 'लव जिहाद' करार देते हुए इसके अंजाम को बेहद खौफनाक बताया है.

Advertisement
मोनालिसा पर साध्वी प्राची का विवादित बयान (Photo- ITG) मोनालिसा पर साध्वी प्राची का विवादित बयान (Photo- ITG)

मनुदेव उपाध्याय

  • बागपत ,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:14 PM IST

वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी पर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्या ने विवादित बयान दिया है. यूपी के बागपत में उन्होंने कहा कि मोनालिसा के साथ फरेब होगा और 35 टुकड़ों में उसकी लाश मिलेगी. साध्वी प्राची के मुताबिक, मोनालिसा के साथ निकिता तोमर हत्याकांड जैसी घटना होगी, हो सकता है कि उसकी लाश भी फ्रिज में मिले.

हिंदूवादी नेत्री यहीं नहीं रुकी, उन्होंने कहा कि फरमान अगर हिंदू बनकर शादी करता तो हम उसका स्वागत करते लेकिन उसने मोनालिसा के साथ 'लव जिहाद' किया है. बकौल साध्वी प्राची- मोनालिसा मीडिया को बेटी है, उसे ना तो 'लव जिहाद' की जानकारी है और ना मदरसों की ट्रेनिंग का ज्ञान है. 

Advertisement

साध्वी प्राची आर्या ने हिंदू परिवारों से अपील की वे अपने बच्चों को गले मे सुअर दांत पहनाएं, ताकि विधर्मी उनसे दूर रहें. फिलहाल, साध्वी का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

साध्वी प्राची आर्या की विवादित टिप्पणी

बागपत के पलड़ा गांव निवासी फरमान और मध्य प्रदेश की मोनालिसा की शादी पर साध्वी प्राची आर्या ने विवादित टिप्पणी की है. उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा के साथ जल्द ही फरेब होगा और जब वह कमाना बंद कर देगी, तो उसकी लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी. साध्वी ने आशंका जताई कि मोनालिसा का हश्र भी निकिता तोमर हत्याकांड या श्रद्धा मर्डर केस जैसा हो सकता है और उसकी बॉडी फ्रिज में मिल सकती है. उन्होंने इस रिश्ते को 'लव जिहाद' बताते हुए कहा कि फरमान को हिंदू बनकर शादी करनी चाहिए थी. उन्होंने हिंदू परिवारों से बच्चों को सुअर के दांत पहनाने की भी अजीब अपील की है.

Advertisement

'लव जिहाद' और 'मदरसा ट्रेनिंग' का जिक्र

साध्वी प्राची ने कहा कि मोनालिसा 'मीडिया की बेटी' है, जिसे लव जिहाद और मदरसों की ट्रेनिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उनके अनुसार, हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर शादी की जाती है और बाद में उन्हें धोखा मिलता है. उन्होंने तंज कसा कि अगर फरमान हिंदू धर्म अपनाकर शादी करता, तो समाज उसका स्वागत करता. लेकिन मौजूदा स्थिति में यह रिश्ता समाज के लिए एक बड़ा खतरा है और आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम होंगे.

हिंदू परिवारों को दी नसीहत

अपने बयान के दौरान साध्वी प्राची ने हिंदू परिवारों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक बनाएं. उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसी पहचान दी जाए कि 'विधर्मी' उनसे दूर रहें. इसी संदर्भ में उन्होंने बच्चों को गले में सुअर के दांत पहनाने की बात कही, ताकि वे किसी के बहकावे में न आएं. फिलहाल, बागपत के पलड़ा गांव के फरमान और मोनालिसा की इस शादी ने अब पूरी तरह से एक बड़े विवाद और राजनीतिक मोड़ का रूप ले लिया है.

आपको बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ के दौरान अपनी नीली-भूरी आंखों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में आईं मोनालिसा ने अपने मुस्लिम प्रेमी फरमान के साथ शादी कर ली है. दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे के साथ संपर्क में थे. उनकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई थी. बीते दिनों उन्होंने केरल के तिरुवंतपुरम स्थित तम्पानूर पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा की मांग गुहार लगाई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement