ड्रिप में इलाज नहीं, मौत थी...OT में नर्स के लिए ही रची गई ऐसी साजिश कि डॉक्टर भी हैरान 

मेरठ के एक अस्पताल में नर्स नेहा की मौत का मामला पुलिस जांच में हत्या निकला. पुलिस के मुताबिक, शादी का दबाव बना रही प्रेमिका से छुटकारा पाने के लिए अस्पताल कर्मचारी सुरेश ने साथी फरहान के साथ मिलकर ड्रिप में जहरीला रासायनिक पदार्थ मिलाकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए फर्जी सुसाइड नोट भी रखा गया, लेकिन सीसीटीवी और कॉल डिटेल से पूरी साजिश सामने आ गई.

Advertisement
मेरठ में नर्स नेहा को अस्पताल के OT में ही मार दिय गया (Photo: ITG) मेरठ में नर्स नेहा को अस्पताल के OT में ही मार दिय गया (Photo: ITG)

उस्मान चौधरी

  • मेरठ ,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

मेरठ की नेहा को क्या पता था कि जिस अस्पताल में वह मरीजों की जान बचाने का काम करती है, वहीं उसका आखिरी दिन लिखा जा चुका है. दोपहर उसने सिर्फ इतना कहा कि उसे कमजोरी महसूस हो रही है. पुलिस का दावा है कि इसके बाद उसे ड्रिप लगाने के बहाने ऑपरेशन थिएटर (OT) में ले जाया गया. कुछ मिनट बाद वही ड्रिप उसकी मौत की वजह बन गई. OT में उसे ले जाने वालों ने इस केस का राज छिपाने के लिए सुसाइड नोट और सल्फर की गोलियां तक रख दी . लेकिन एक छोटी-सी गलती ने पूरी साजिश खोल दी.

Advertisement

एक ड्रिप... और खत्म हो गई जिंदगी

मेरठ के लोहियानगर स्थित एमसीसी अस्पताल में 25 वर्षीय नेहा रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंची थी. अस्पताल के स्टाफ के बीच काम चल रहा था. किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ देर बाद अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर ही पुलिस जांच का सबसे बड़ा घटनास्थल बनने वाला है. पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे नेहा ने कमजोरी महसूस होने की बात कही. अस्पताल कर्मचारी सुरेश और फरहान उसे ड्रिप लगाने के लिए OT में ले गए. आरोप है कि इलाज के नाम पर लगी उसी ड्रिप में जहरीला रासायनिक पदार्थ मिला दिया गया. कुछ ही देर में नेहा अचेत हो गई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पहली नजर में मामला आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, कहानी पूरी तरह बदल गई.

Advertisement

मौत के बाद रची गई दूसरी स्क्रिप्ट

पुलिस के अनुसार, वारदात के तुरंत बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की योजना बनाई. एक नोटपैड पर सुसाइड नोट लिखा गया और उसे नेहा के शव के पास रख दिया गया. साथ ही सल्फर की गोलियां भी रख दी गईं, ताकि लगे कि उसने खुद जहर खाकर जान दी है. लेकिन यहीं आरोपियों से सबसे बड़ी चूक हो गई. जब नेहा के परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले सुसाइड नोट देखा. पढ़ते ही उन्हें शक हो गया. परिवार ने पुलिस से कहा कि यह लिखावट नेहा की नहीं है. उन्होंने उसकी पुरानी लिखावट भी दिखाई. इतना ही नहीं, मायके और ससुराल दोनों पक्षों ने कहा कि उनके बीच किसी तरह का विवाद नहीं था. यहीं से पुलिस ने आत्महत्या की जगह हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी.

CCTV में कैद हुई आखिरी तस्वीर

पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले. फुटेज में नेहा, सुरेश और फरहान एक साथ ऑपरेशन थिएटर में जाते दिखाई दिए. कुछ देर बाद सुरेश अकेला ग्लव्स पहनकर बाहर निकलता नजर आया. यह फुटेज पुलिस की जांच का सबसे अहम सुराग बना. इसके बाद मोबाइल कॉल डिटेल निकाली गई तो एक और कहानी सामने आई. पुलिस के मुताबिक, सुरेश और नेहा के बीच पिछले सात-आठ महीने से प्रेम संबंध थे. पूछताछ में सुरेश ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका पांच साल का बेटा भी है. आरोप है कि नेहा उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन सुरेश इसके लिए तैयार नहीं था. पुलिस का दावा है कि इसी वजह से उसने फरहान के साथ मिलकर हत्या की साजिश बनाई.

Advertisement

इलाज की जगह मौत का इंजेक्शन

पुलिस का कहना है कि जब नेहा ने कमजोरी की बात कही तो उसी मौके का फायदा उठाया गया. ड्रिप लगाने के बहाने उसे OT में ले जाया गया और वहीं कथित तौर पर जहरीला रासायनिक पदार्थ इंजेक्ट कर दिया गया. कुछ मिनटों में उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. घटनास्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट, नोटपैड, सिरिंज, केमिकल का रैपर, कैनूला और नेहा का मोबाइल बरामद किया. सभी सामान फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. जांच में सामने आया कि करीब एक साल पहले नेहा के पति की मौत हो चुकी थी. इसके बाद उसने परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लिए अस्पताल में नौकरी शुरू की थी. पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान उसकी नजदीकियां सुरेश से बढ़ीं और बाद में यही रिश्ता कथित हत्या की वजह बन गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »