पहले से हैं दो बेटियां, अब एकसाथ 3 बेटों को दिया जन्म, डिलीवरी के बाद मां ने कही ये बात

मेरठ के अस्पताल में एक महिला ने एकसाथ तीन बच्चों को जन्म दिया. महिला के पहले से दो बेटियां हैं. इस बार तीन बेटे हो गए. महिला ने कहा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि बेटा हो या बेटी, हमारा पूरा परिवार बेहद खुश है. अस्पताल के स्टाफ ने बच्चों का नामकरण भी कर दिया.

Advertisement
महिला ने एकसाथ तीन बच्चों को दिया जन्म. महिला ने एकसाथ तीन बच्चों को दिया जन्म.

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 11 जून 2023,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया और तीनों बेटे हैं. दो शिशु बिलकुल स्वस्थ हैं, एक को थोड़ी सी परेशानी है, वो डॉक्टर की निगरानी में है. एकसाथ तीन बच्चों को जन्म देने वाली मां के पहले से 2 बेटियां हैं. अब एक साथ तीन बेटे पाकर वह बेहद खुश है.

दरअसल, मेरठ के दौराला क्षेत्र की रहने वाली नेहा दूसरी बार मां बनी हैं. नेहा के पहले से दो बेटियां हैं. नेहा दौराला के पावली खास की रहने वाली हैं. उनके एक बेटी ढाई साल की है और एक साल 4 साल की है, लेकिन इस बार नेहा ने तीन बेटों को जन्म दिया है. इसके लिए सर्जरी हुई है. पावली खास की रहने वाली नेहा के पति विपिन मजदूरी करते हैं.

Advertisement

अस्पताल के स्टाफ ने कर दिया बच्चों का नामकरण

महिला का कहना है कि बेटा या बेटी होने से कोई फर्क नहीं पड़ता, दोनों ही समान हैं. इस महिला के पहले से दो बेटियां हैं. अब तीसरी बार एकसाथ तीन बच्चे हो गए. तीनों ट्रेपलेट्स मेल हैं और स्वस्थ हैं. बच्चों के साथ मां भी स्वस्थ है. परिवार के साथ-साथ अस्पताल में भी खुशी का माहौल दिखा. महिला का कहना है कि अस्पताल के स्टाफ ने इन बच्चों का नामकरण भी कर दिया है.

ऑपरेशन से हुई डिलीवरी, डॉक्टर कर रहे निगरानी

नेहा का कहना है कि उनका जब डिलीवरी का समय आया तो उनको मेरठ के दौराला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद तीन बच्चे हुए. इसके बाद वहां से उनको मेरठ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल बच्चे डॉक्टर की निगरानी में हैं. दो बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं, तीसरे को थोड़ी सी परेशानी है. तीन बच्चे एकसाथ होने से नेहा बहुत खुश हैं. 

Advertisement

नेहा ने बताया कि पहले से 2 बेटियां थीं. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बेटा हो या बेटी हो. उसके ससुराल वाले उसको बेहद प्यार देते हैं. 3 बच्चों को डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर ने अस्पताल में ही तीनों बच्चों का नाम रख दिया. उनके नाम अंश, वंश और वंशु रखा गया है. अस्पताल का स्टाफ भी खुश दिखा.

जल्द अस्पताल से कर दी जाएगी छुट्टी

मेरठ महिला जिला अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ ऑफिसर शालिनी ने बताया कि एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया है. तीनों ही मेल हैं. तीनों बच्चे फीड कर रहे हैं. हम बच्चों की देखभाल कर रहे हैं. ऐसे मौके कभी-कभी आते हैं, जब एक साथ तीन या चार बच्चे होते हैं. जल्द ही छुट्टी भी कर दी जाएगी. जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »