CM योगी के बर्थडे पर बनारस में कटा 54 किलो का केक, हुई विशेष आरती, मायावती ने भी दी बधाई

बीएसपी प्रमुख मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की.

Advertisement
सीएम योगी के बर्थडे पर नेताओं की बधाइयां आ रही हैं. (Photo: Screengrab) सीएम योगी के बर्थडे पर नेताओं की बधाइयां आ रही हैं. (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं. मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की दुआएं की.

मायावती ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के सीनियर नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनाएं.”

Advertisement

मायावती के इस मैसेज को प्रदेश की राजनीति में शिष्टाचार और राजनीतिक सौहार्द के तौर पर देखा जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर तमाम सियासी दलों के नेता उन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं.


यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं."

सीएम योगी के 54वें जन्मदिन मनाने के मौके पर वाराणसी के हनुमान मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए गए. समारोह में 54 किलो का केक काटा गया और 54 पौधे चढ़ाए गए.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं. उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है. ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें."

Advertisement

कौन हैं योगी आदित्यनाथ?

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक हैं. उनका मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है. उनका जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में हुआ था.

योगी आदित्यनाथ ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से विज्ञान (बीएससी) की पढ़ाई की. छात्र जीवन के दौरान ही उनका झुकाव धार्मिक गतिविधियों की ओर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »