महापरिनिर्वाण दिवस पर बोलीं मायावती- केवल कुछ लोगों को फीलगुड कराना विकास नहीं, कांशीराम को मिले भारत रत्न

बसपा प्रमुख मायावती ने महापरिनिर्वाण दिवस पर कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठाई. उन्होंने मौजूदा सरकार को चेताते हुए यह भी कहा कि केवल कुछ लोगों को फीलगुड करना विकास और समृद्धि नहीं होती.

Advertisement
मिशन-2027 में जुटी बसपा प्रमुख मायावती (File Photo-ITG)) मिशन-2027 में जुटी बसपा प्रमुख मायावती (File Photo-ITG))

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST

कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. बसपा प्रमुख ने लखनऊ स्थित पार्टी के सेंट्रल कैंप कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से कांशीराम के नक्शेकदम पर चलकर पार्टी और बहुजन आंदोलन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया.  उन्होंने मौजूदा  सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल कुछ लोगों को फीलगुड कराना विकास नहीं होता. सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए जिसके लिए कांशीराम प्रयासरत रहे. 

Advertisement

कांशीराम को भारत रत्न देने की उठाई मांग
मायावती ने कहा कि कांशीराम ने संवैधानिक बहुजन समाज की कल्पना को जमीन पर उतारने के लिए जीवन समर्पित कर दिया, हमें उसी विश्वास को कायम रखना है. उन्होंने केंद्र सरकार से कांशीराम को उनके सामाजिक परिवर्तन में ऐतिहासिक योगदान के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
    
पार्टी को परिवारवाद से मुक्त रखना 
मायावती ने कहा कि कांशीराम का अनुसरण करते हुए बसपा और बहुजन आंदोलन को परिवारवाद से मुक्त रखने का संकल्प दोहराया. उन्होंने बाबा साहेब का जिक्र करते हुए बहुजन समाज को शासक वर्ग बनाने का लक्ष्य दोहराया. उन्होंने कहा कि बहुजन समाज ही उनका असली परिवार है और उसका हित, अस्मिता व आत्मसम्मान उनके लिए सर्वोपरि है. 
 
कुछ लोग को फीलगुड कराने से समृद्धि नहीं आती

Advertisement

मायावती ने कहा कि गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा और पिछड़ेपन जैसी समस्याओं के बीच केवल कुछ लोगों के लिए ‘फीलगुड’ का माहौल बनाकर देश को सुखी और समृद्ध नहीं बनाया जा सकता. कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और रोजगार जैसे बुनियादी क्षेत्रों में सरकार को जनहित और जनकल्याण को प्राथमिकता देने की जरूरत है उन्होंने जनकल्याणकारी सेवाओं को मजबूत करने और कारोबारी सोच के बजाय संवैधानिक व मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया.

Gen-Z और Gen-Alpha की ऊर्जा को देश निर्माण में लगाएं
मायावती ने कहा कि युवाओं, विशेषकर Gen-Z और Gen-Alpha की ऊर्जा को देश निर्माण में लगाने के लिए सरकारों को उचित अवसर देने चाहिए. उन्हें रोजगार, शिक्षा और विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने चुनावी वादाखिलाफी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर युवाओं में बढ़ते असंतोष को लेकर सरकार को आगाह भी किया.  
 
सर्वजन हिता, सर्वजन सुखाय नीति में सबका हित
बसपा ने दावा किया कि उसकी ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ की नीति में युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और किसानों समेत सभी वर्गों का हित है. इस दौरान उन्होंने बसपा सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था, जनकल्याण और विकास के कार्यों पर भी चर्चा की.  कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »