2027 की तैयारी में जुटीं मायावती! लखनऊ में OBC नेताओं के साथ बड़ी बैठक

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मायावती ने OBC समाज पर फोकस बढ़ा दिया है. बीएसपी नेताओं को जमीनी अभियान तेज करने और पार्टी का जनाधार बढ़ाने के निर्देश दिए गए.

Advertisement
चुनावी तैयारियों के बीच मायावती ने ओबीसी नेताओं के साथ की मीटिंग. (Photo: PTI) चुनावी तैयारियों के बीच मायावती ने ओबीसी नेताओं के साथ की मीटिंग. (Photo: PTI)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:01 AM IST

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ में संगठनात्मक समीक्षा बैठक की. इस मीटिंग में ओबीसी समाज के बीच पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर खास जोर दिया गया. मायावती ने पार्टी नेताओं को निर्देश दिया कि वे जमीनी स्तर पर कैंपेन तेज करें, बीएसपी की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों को ओबीसी समाज तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं.

Advertisement

मायावती ने भरोसा जताया कि साल 2007 की तरह ओबीसी समाज का ऐतिहासिक समर्थन एक बार फिर बीएसपी को मिलेगा. उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज का वास्तविक हित, सम्मान और कल्याण बीएसपी में ही सुरक्षित है. 

मायावती ने दावा किया कि तमाम विरोधी दलों की सरकारों को आजमाने के बाद जनता के सामने सच्चाई स्पष्ट हो चुकी है.

'BSP की भूमिका सबसे प्रभावी...'

बीएसपी प्रमुख ने कहा कि दलित समाज की तरह ओबीसी समाज के विकास और उत्थान में भी पार्टी का योगदान ऐतिहासिक रहा है. उन्होंने कहा कि सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास के लिए बीएसपी की भूमिका सबसे बेहतर और प्रभावी रही है.

फैजाबाद में बड़ी रैली...

यूपी में धरातल पर पहुंच चुकी बहुजन समाज पार्टी चुनावी रणनीति को धार देती हुई नजर आ रही है. इसी क्रम में पार्टी 22 जून को फैजाबाद में एक बड़ी रैली आयोजित करने जा रही है, जिसमें बीएसपी के कई सीनियर नेता और पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है.

Advertisement

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह रैली पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी. बीएसपी स्टेट चीफ ने यह भी कहा है कि पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: बीएसपी ने दलित-ओबीसी भाईचारा कमेटी से मजबूत की चुनावी रणनीति

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रैली के जरिए बीएसपी जमीनी स्तर पर तैयारियों को गति देने का काम करेगी. रैली के जरिए बीएसपी क्षेत्र की आम जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी. रैली में संगठन की मजबूती से लेकर आगामी चुनावी की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »