मथुरा: ई-रिक्शा चलाने वाली मीरा ठाकुर उर्फ हरिया जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, मोबाइल में मिले 'सीक्रेट' फोटोज

मथुरा की महादेव नगर कॉलोनी में रहने वाली मीरा ठाकुर उर्फ हरिया को गाजियाबाद पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और जासूसी के शक में गिरफ्तार किया है. ई-रिक्शा चलाने वाली इस महिला के तार सोशल मीडिया के जरिए संदिग्ध समूहों से जुड़े होने की बात सामने आई है.

Advertisement
मीरा ठाकुर उर्फ़ हरिया अरेस्ट (Photo- Screengrab) मीरा ठाकुर उर्फ़ हरिया अरेस्ट (Photo- Screengrab)

मदन गोपाल शर्मा

  • मथुरा ,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

गाजियाबाद की कौशांबी पुलिस ने मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके से मीरा ठाकुर उर्फ हरिया को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है. रिफाइनरी से टैंक चौराहे तक ई-रिक्शा चलाने वाली मीरा के मोबाइल से पुलिस को मथुरा के कई बेहद संवेदनशील इलाकों के फोटो मिले हैं. 

इलाके के लोगों के अनुसार, मीरा की गतिविधियां लंबे समय से संदिग्ध रही हैं. पुलिस ने उसे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के शक में पकड़ा है. फिलहाल उससे पूछताछ जारी है ताकि जासूसी नेटवर्क और उसके सीधे संबंधों की पूरी तरह पुष्टि की जा सके.

Advertisement

मैकेनिक से असलहा तस्कर तक का सफर

मीरा ठाकुर के भाई नरोत्तम के मुताबिक, परिवार को लगा था कि पति से विवाद के कारण पुलिस उसे ले गई है. मीरा की शादी 2012 में आगरा के मुकेश से हुई थी, जिसके बाद वे मथुरा रहने लगे. मीरा पहले मैकेनिक का काम करती थी, लेकिन 'बड़ा बनने' की चाहत ने उसे गलत रास्ते पर धकेल दिया. 

साल 2025 में उसे दिल्ली पुलिस ने असलहा तस्करी के आरोप में जेल भेजा था. जेल से छूटने के बाद उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू किया. पुलिस जांच में पता चला है कि मीरा फेसबुक के जरिए नौशाद और सोहेल जैसे संदिग्धों के ग्रुप से जुड़ी थी.

जांच के घेरे में सोशल मीडिया नेटवर्क

पूछताछ के दौरान मीरा ने एसआईटी (SIT) को बताया कि उसकी जान-पहचान फेसबुक के माध्यम से नौशाद से हुई थी, जिसके बाद वह सोहेल और नौशाद के ग्रुप में शामिल हो गई. पुलिस अब इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि इन ग्रुप्स के जरिए उसने किन संवेदनशील जानकारियों को साझा किया है. 

Advertisement

मीरा के मोबाइल डेटा और उसकी हालिया गतिविधियों को खंगाला जा रहा है. पकड़े जाने से पहले उसके मायके वाले 10 दिनों तक उसकी तलाश में थाने के चक्कर काटते रहे थे, लेकिन अब उस पर गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement